Hindi News Home Remedies हाथों, आँखो के निचे, फेस पर पड़ गई है झुर्रियां तो अपनाए ये घरलू उपाय
  • हाथों, आँखो के निचे, फेस पर पड़ गई है झुर्रियां तो अपनाए ये घरलू उपाय

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 07 May,2021 05:26 PM
    Image Source:
  • जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपकी त्वचा में दरारें, सिलवटें और लकीरें दिखाई देने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ ये आम बात है। ऐसा होने का प्राथमिक कारण है कि त्वचा पतली होती है और समय के साथ साथ कोमलता खो देती है। लेकिन आजकल उम्र के साथ झुर्रियों का कोई नाता नहीं है। छोटी उम्र में भी चेहरे और गर्दन में झुर्रियां नजर आ सकती है। आम तौर पर चेहरे पर झुर्रियां इसलिए आती हैं क्योंकि ये मुड़ती रहती हैं और खिंचती भी ज्यादा हैं। 

    इसके अलावा हाथ बांह,टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में भी सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से अधिक झुर्रियां होती हैं। जिंदगी की भाग दौड़ और बदलती जीवनशैली की वजह से भी झुर्रियां जल्दी आ जाती हैं। 

    झुर्रियों के कारण / Reason of Wrinkles

    वैसे तो झुर्रियों के कारण कई हो सकते हैं, लेकिन हम यहां इसके कुछ आम कारणों के बारे में बता रहे हैं 

    1. आनुवंशिक कारण (पारिवारिक इतिहास)
    2. बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में बदलाव
    3. धूम्रपान
    4. अधिक समय तक धूप में रहने के कारण
    5. कम पानी पीना
    6. त्वचा को मॉइस्चराइज न करना
    7. लंबे समय तक स्टेरॉइड्स क्रीम का इस्तेमाल करना
    8. झुर्रियों के कारण जानने के बाद लेख के आगे के भाग में हम झुर्रियों के लक्षण के बारे में जानेंगे।
    9.  

    झुर्रियों को दूर करने के लिए कुछ योगाभ्यास (Yoga for face Wrinkles)

    काली मुद्रा

    मुरझाये चेहरे को वापस से खिलखिलाहट से भरने के लिए आप काली मुद्रा ट्राई कर सकती है। आपने मां काली की विकराल रूप को तो देखा ही होगा। बस ठीक उसी तरह आप आंखे दिखाते हुए अपनी जीभ को बाहर निकाले। ये 30 सेकेंड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।

    काली मुद्रा योगा करने से आंखों में जमा पानी और विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं। इससे आंखें साफ हो जाती है और आंखों के नीचे की झुर्रियां गायब हो जाती है।

    स्माइल फिश फेस योगा

    नाम की तरह ही ये योगा आपके चेहरे की स्माइल को भी खूबसूरत बना देगा। इसे करने के लिए आप आराम से घुटनों के बल बैठकर दोनों गालों को अंदर भींचकर चेहरे को मछली की तरह बना लें। ये 30 सेंकेड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।

    इस स्माइल फिश फेस योगा को करने से चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है। चेहरे की मसल्स टाइट हो जाती है जिससे रिंकल्स आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।

    हास्य योगा

    लो जी इतना आसान सा। बस आपको जोर जोर से हंसना है। हंसने से शरीर की सभी मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है। जोर से हंसने के कारण फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है और खून को साफ कर देता है जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है।

    बलून योगा

    घर में बच्चे हैं तो ये योगा तो आप जाने-अनजाने करते ही होंगे। बस अब इसे थोड़ा सा ध्यान से कर लीजिए। सांस को रोक कर 10 सेकेंड तक के लिए मुंह में हवा भर लें। ये 10 सेंकेड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।

    इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है जो मुहांसो और दाग-धब्बों आदि की समस्यायों से निजात दिलाता है। ये जॉ लाइन को भी ठीक रखता है और चेहरे के फैट की समस्या को भी खत्म कर देता है।

    झुर्रियों के लिए घरेलू उपाय / Home Remedy for Face Wrinkles

    एग व्हाइट

    सबसे पहले एग व्हाइट को अच्छे से फेंट लें। अब इसे प्रभावित त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर सूखने तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।जब यह त्वचा पर पूरी तरह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक से दो बार तक दोहराएं।

    एलोवेरा

    सबसे पहले किसी बर्तन में एलोवेरा जेल और एग व्हाइट को अच्छे से मिक्स कर लें। अब तैयार पेस्ट से अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। फिर इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

    पपीता-केला मैश करके लगाएं

    पपीता और केले को मैश कर पेस्ट बना लें। अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार दोहराएं।
    पपीता और केले का फेस मास्क झुरियों का इलाज करने में लाभकारी साबित हो सकता है। 

    हल्दी मास्क

    सबसे पहले गन्ने के रस के साथ हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने पर इसे गुनगुने पानी से धो डालें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में करीब दो बार दोहराएं।

    कीवी फल / Kiwi Fruit

    सबसे पहले कीवी को छील लें। अब इसका गूदा अलग कर लें। फिर गूदे को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर धो डालें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहराएं।

    नारियल तेल Coconut oil

    नारियल के तेल को हाथों में लेकर चेहरे और प्रभावित त्वचा की अच्छे से मसाज करें। मसाज के दौरान प्रभावित त्वचा पर अपनी उंगलियों को गोल-गोल घुमाएं। जब तक त्वचा तेल सोख न ले, तब तक मसाज करते रहें। अब रात भर के लिए तेल को लगे रहने दें। इस प्रक्रिया को हर दिन सोने से पहले दोहराएं।

    नारियल के तेल से प्रतिदिन की जाने वाली मसाज आपकी त्वचा पर चमक लाती है। साथ ही यह झुर्रियों और सनबर्न से भी बचाने में सहायक होती है। 

    अरंडी का तेल

    किसी बर्तन में थोड़ा अरंडी का तेल निकाल लें।अब रूई के टुकड़े को तेल में डुबोएं और प्रभावित त्वचा पर लगाएं। अब इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अरंडी के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार, जो त्वचा में तनाव पैदा करता है) की मात्रा को बढ़ाते हैं और उसे नरम बनाते हैं। साथ ही यह चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों और झुर्रियों से बचाव करने में भी सहायक साबित होते हैं 

    अंगूर के बीज का अर्क

    हाथ में अंगूर के अर्क की कुछ बूंदें लेकर प्रभावित त्वचा की अच्छे से मसाज करें। अब इसे करीब एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने पर धो डालें। इस प्रक्रिया को कुछ हफ्ते तक रोजाना दोहराएं। अंगूर के बीज के अर्क में फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। 

    विटामिन-ई Vitamin E

    विटामिन-ई कैप्सूल में मौजूद तेल को निकाल लें। अब इसे उंगलियों के सहारे प्रभावित स्थान पर हल्के हाथों से लगा कर मसाज करें। इस प्रक्रिया को सोने से पहले रोज रात को दोहराएं।

    आर्गन ऑयल
    आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें हाथ में लें। इसे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। अब इसे ऐसे ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया को दिन में एक से दो बार दोहराएं। झुर्रियां कम करने के उपाय में आर्गन ऑयल का उपयोग काफी सहायक साबित हो सकता है। 

    सेब का सिरका

    सबसे पहले सेब के सिरके और शहद को अच्छे से मिला लें। अब तैयार इस लेप को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
    समय पूरा होने पर इसे गुनगुने पानी से धो डालें। बाद में प्रभावित त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।

    वैसलीन

    हाथों में थोड़ी वैसलीन लें और प्रभावित स्थान पर हल्के हाथों से लगाएं। अब प्रभावित त्वचा की तब तक मसाज करें जब तक वैसलीन पूरी तरह त्वचा में समा नहीं जाती। अब इसे पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया को हर रात सोने से पहले दोहराएं। पेट्रोलियम जेली का उपयोग आपको झुर्रियों की समस्या से निजात दिला सकता है। 

    शहद Honey for Wrinkles

    शहद को उंगलियों पर लें और हल्के हाथों से प्रभावित त्वचा की मसाज करें।
    मसाज के बाद इसे करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने पर इसे गुनगुने पानी से धो डालें। त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप इस प्रक्रिया को प्रतिदिन दोहरा सकते हैं।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved