- .
- .
- .
- .
08 May,2021 01:18 AM- 5/8/2021 1:11:30 AM

Image Source:
अक्सर देखा गया है की उल्टा-सीधा खाने या तला-भुना खाने से पेट में गैस मच जाती है। बहुत एसिडिटी की दिक्कत होने लगती हैं। पेट में फूलापन लगता है। पेट में गैस असल में पाचनतंत्र से जुडी समस्या है। अगर आयुर्वेद की माने तो पेट के जितने भी रोग हैं वे शरीर के त्रिदोष के कारण होते हैं। इसका मतलब है की वात, पित्त, कफ दोषों को ठीक करने पर गैस की समस्या को ठीक किया जा सकता है। खाना खाते समय जब हमारी पाचन क्रिया काम करने लगती है तब हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मिथेन गैस निकलता है जो पेट में एसिडिटी होने का कारण बनता है। कैसे जाने की पेट में गैस है? क्या है पेट में गैस के लक्षण? आइये पढ़ते है:
पेट में गैस बनने के कुछ लक्षण / Pet me Gas banne ke lakshan
- मल त्याग ने के समय पेट का सही तरीके से साफ नहीं होना और पेट का फूला रहना।
- पेट में हल्के दर्द का आभास होना या फिर ऐंठन महसूस होना।
- पेट के गैस के चलते कई बार लोगों को उल्टी भी होती है।
- सिर में दर्द रहना यानी माइग्रेन भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं।
- पूरे दिन आलस महसूस होना।
- खट्टी डकारें आना भी एक और लक्षण है।
पेट में गैस बनने के कारण / Pet me gas banne ke Karan
पेट में गैस या एसिडिटी के लक्षण तो पता चल गए। पर क्या आपको पता है किन कारणों से पेट में गैस बनती है ? आइये जानते है:
- ज़रूरत से ज़्यादा भोजन करना
- ज़रूरत से कम भोजन करना या बिलकुल न करना।
- पानी कम पीना।
- भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना।
- कुछ लोगों कुछ निर्धारित खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस बनती है, जैसे केला, सेब, दूध, यहाँ तक की गेहूं का आटा भी।
- मानसिक चिंता या स्ट्रेस भी एक मुख्य कारण है।
- बहुत देर रात को खाना।
- रात को नींद पूरी न होना।
- जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना।
- बासी भोजन करना।
- योग और व्यायाम न करना।
पेट के गैस को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे / Pet me gas dur karne ke Upay
आमतौर पर हमारे देश में पेट के गैस से त्राण के लिए घरेलु उपायों का इस्तेमाल किया जाता है, जो की काफी कारगर है। निम्नलिखित कुछ ऐसे नुस्खे है जो आपको एसिडिटी से निजात दिलाएगा:
- अदरक और निम्बू: ताजा अदरक के कुछ टुकड़ों नींबू के रस में भिगों कर रखें और भोजन के बाद उन्हें चूसे। इससे आपकी भूख भी बढ़ेगी।
-
- निम्बू और नमक: एक निम्बू का टुकड़ा लेकर उसे आंच पर हल्का भून लीजिये और उसमें नमक लगाकर भोजन के बाद चाट लीजिये। इससे तुरंत राहत मिलेगी।
-
- टमाटर: भोजन के साथ सलाद के रूप में टमाटर सेवन कीजिए। करना उस पर काला नमक डालकर खाने पर लाभ अधिक मिलता है।
-
- काली मिर्च: काली मिर्च का उपयोग गैस का इलाज करने के लिए अच्छा है । गैस के कारण सिर दर्द होने पर काली मिर्च के सेवन से काफी राहत मिलती है।
-
- अजवाइन: पेट में गैस का रामबाण इलाज, अजवाइन। आप अजवाइन और काला नमक एक साथ मिलाकर एक डिब्बे में रख दें। जब भी पाचन सम्बन्धी समस्या लगे तो इसका सेवन करें।
तो अपना ध्यान रखें, और उपरोक्त दिए गए पेट में गैस उत्पन्न करने के कारणों से बचें। और हाँ, तब भी पाचनक्रिया में दिक्कत महसूस हो तो हमारे दिए गए टिप्स इस्तेमाल करें।