What is Vitamin A?
वैसे तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी Vitamins की जरूरत होती है,लेकिन इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए शरीर को सबसे ज्यादा Vitamin A की जरूरत है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी तो आप हर बीमारी से लड़ पाने में कामयाब होंगे। विटामिन ए से कोशिका वृद्धि, इम्यून फंक्शन, दृष्टि और भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। Vitamin A स्किन के लिए भी फायदेमंद है, नाखूनों और बालों के बेहतर विकास के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनमें Vitamin A की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं खाने में विटामिन ए के स्रोत कौन से हैं, कौन सा फल या सब्जी खाने से विटामिन ए मिलेगा। इसकी कमी से क्या बीमारियां हो सकती हैं।
Sources of Vitamin A
Vitamin A के अच्छे स्रोत हैं गाजर,चुकंदर,शलजम,शकरगंद,मटर,टमाटर ब्रोकली, कद्दू,साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां,धनिया गिरीदार फल, पीले या नारंगी रंग के फल, आम, तरबूज,पपीता, चीकू,पनीर, सरसों,राजमा,बींस, अंडा, पनीर में सबसे ज्यादा मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।
Vitamin A की कमी क्या है ? -
विटामिन ए की कमी शरीर का विकास नहीं होने देती है। विटामिन ए की कमी आहार में नहीं लेने से भी हो जाता है। संक्रमण के प्रभाव होने से शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती है। इसके अलावा विटामिन ए की कमी से नजर भी कमजोर हो जाती है। Vitamin A की कमी को पूरा करने के लिए कुछ ऐसी चीजें खाएं जिनमें विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है।
Vitamin A की कमी के कारण क्या हैं
लिवर की बीमारी होने के कारण शरीर में इसकी कमी हो जाती है। टीबी, यूरिन इन्फेक्शन, कैंसर, निमोनिया, किडनी के संक्रमण होने से बार-बार पेशाब आने लगता है। बार बार पेशाब आने के कारण विटामिन ए की कमी होने लगती है।
गर्भवती महिला,नवजात बच्चा और स्तनपान करने वाली महिला में विटामिन ए की आंशका बनी रहती है। कुपोषण विटामिन ए का सबसे बड़ा कारण है।
Vitamin A की कमी के लक्षण क्या हैं
बच्चे का शारीरिक विकास नहीं होना।
आंखो की रोशनी कम होना।
थकावट महसूस होना।
होंठों का फटना
दस्त लगना
मूत्राशय में संक्रमण।
चोट जल्दी न भरना।
श्वास नली के ऊपरी-निचली हिस्से में संक्रमण होना।
इम्यूनिटी कमजोर होना
Vitamin A की कमी का इलाज क्या है ?
सबसे जरूरी है कि आप विटामिन ए युक्त खाना खाएं। जिन सब्जियों और फलों में ये सबसे ज्यादा पाया जाता है उसका सेवन करें। जैसे हरी पत्तियों वाली सब्जियां,नारंगी। लेकिन अगर कुछ ज्यादा ही कमी हो रही है तो आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Vitamin A की कमी से होने वाले रोग - Vitamin A ki kami se kaun sa rog hota Hai
अंधापन
एनीमिया
पेशाब की नली में संक्रमण
इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना
श्वास प्रणाली में संक्रमण
बालों का झड़ना
Vitamin A rich foods Vegetarian
गाजर
गाजर को विटामिन ए का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है। क्योंकि एक कटोरी गाजर रोजाना खाने से विटामिन ए की जरुरत का 334 प्रतिशत हिस्सा हमारे शरीर को मिलता है। आंखों के लिए भी गाजर बहुत अच्छा होता है।
गाजर को हम सलाद के तौर पर कच्चा खा सकते हैं। इसे सब्जी में मिलाकर पका कर भी खाया जा सकता है या फिर गाजर का हलवा भी बनाया जा सकता है। गाजर बहुत सारे रुपों में हमारे लिए उपयोगी होता है।
दूध
दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हड्डियों के विकास और कोशिकाओं के बढऩे में मदद करता है। बड़े- बूढ़े हों या बच्चे सभी के लिए दूध फायदेमंद है।
टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल भारतीय खानों में सबसे ज्यादा किया जाता है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ- साथ विटामिन ए की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास, विशेष रूप से प्रोस्टेट, पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के नियंत्रण में काफी प्रभावी होता है। टमाटर में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।
शकरकंद
सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी। शकरकंद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। खासतौर पर नारंगी रंग के शकरकंद में इसकी भरपूर मात्रा होती है।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां खाने की सलाह तो हमें बचपन से ही दी जाती है। कहा जाता है कि हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। हरी सब्जियों में सभी तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं।
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च भी विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें कैरोटीनोइड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। लाल शिमला मिर्च का प्रयोग सलाद के रुप में भी किया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है। जिस रुप में भी इसे खाएं, ये आपके लिए फायदेमंद ही होगा।
मछली
मछली में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती है। मछली खाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है साथ ही दिमाग भी तेज होता है। इसलिए मछली को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। मछली में विटामिन ए के साथ- साथ ओमेगा- 3 और फैटी एसिड भी पाया जाता है।
अंडा
बहुत कम लोगों को मालूम है कि अंडे में और भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं। उन्हीं में से एक है विटामिन ए। अंडे में विटामिन ए की भी मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करती है।
कद्दू
कद्दू सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, लेकिन कद्दू में मुख्य रुप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। कद्दू के बीज में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। कद्दू का प्रयोग हम सब्जी, राय़ते के तौर पर भी कर सकते हैं या फिर कद्दू की मिठाई भी बनाई जा सकती है।
हरा धनिया
हरा धनिया खुद में बहुत सारे गुण समेटे हुए हैं। हरा धनिया विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। हरा धनिया हमारे शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में भी काम करता है। इसका प्रयोग हम खाने की सजावट के लिए तो करते ही हैं। साथ ही हरे धनिए की चटनी की तो बात ही अलग है।
रोजाना खाने में हरे धनिए का प्रयोग करने वालों में किडनी की समस्या कम देखने को मिलती है।
vitamin A ki kami se kya hota hai
Sources of Vitamin A