Hindi News Home Remedies अंजीर के सेवन के चमत्कारी गुण, धर्मों में भी है इसका विशेष महत्व
  • अंजीर के सेवन के चमत्कारी गुण, धर्मों में भी है इसका विशेष महत्व

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 28 Jun,2022 09:38 PM
    Image Source:
  • आजकल की बीजी लाइफ में अधिकतर लोग खान-पान की तरफ ध्यान नहीं देते। कहा जाता है कि अच्छा खान-पान शरीर को हष्ट-पुष्ट रखता है। अगर बात करें ड्राई फ्रूट्स की तो  जितने ये खाने में स्वादिष्ट लगते हैं उतने ही हमारे शरीर के लिए लाभदायक है।

    जी हां, आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक हैं ड्राई फ्रूट्स, जो सर्दियों में भी काफी फायदेमंद है। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर हर ड्राई फ्रूट्स के अलग-अलग गुण है, जो शरीर की कमी को पूरा करते हैं। आज हम आपको अंजीर के गुणों के बारे में बताएंगे जो ड्राई फ्रूट के साथ-साथ फल का भी काम करता है।

    धार्मिक मान्यताओं में दी गई है Importance 
    अंजीर गुणों का खजाना है, और एक ऐसा फल है, जो धर्म से भी जुड़ा है। जी हां,  इसे इसाई व मुस्लिम धर्म में भी काफी सम्मान दिया गया है। हिंदुओं में मान्यता यह है कि विष्णु भगवान की उत्पत्ति अंजीर के पेड़ के नीचे हुई और इसके  पेड़ को प्रतीकात्मक रूप से ब्रह्मा-विष्णु-महेश के साथ जोड़ा जाता है। आपको बता दें कि भारत के प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में अंजीर के बारे में नहीं बताया गया लेकिन इसे धार्मिक मान्यताओं में काफी एहमियत दी गई है।

    अफगानिस्तान में खूब उगता है अंजीर
    अंजीर युवाओं की ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ कई चमत्कारी फायदे देता है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार अंजीर की पैदावार मिडिल ईस्ट सेंटर में हुई और दक्षिण-पश्चिम एशिया में यह फलीभूत हुआ। आजकल यह अफगानिस्तान में खूब उगता है।11 साल पहले की बात हैं कि इस फल की मांग काफी बढ़ गई थी। बताया जाता है कि प्राचीन यूनान में यह फल व्यापारिक दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण हो गया कि इसके निर्यात पर पाबंदी लग गई। 

    पेट अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद
    सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। अगर आपको कब्ज़ की समस्या है तो आप के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित होगा। अंजीर में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और फाइबर पाचन में सुधर करने के साथ-साथ एसिडिटी को भी दूर करता है। अंजीर वजन कम करने में खासतौर पर मदद करता है। अगर आपको वजन कम करना हैं तो  आप अंजीर का सेवन कर सकते है। डायबिटीज के रोगी अंजीर के फल का सेवन कर सकते है, इसमें नैचुरल शुगर  होती है जो बहुत कम होती है। 

    अंजीर के नुकसान
    आपको बता दें कि अंजीर का अनियंत्रित और अनियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसान पैदा कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है, इसलिये इसका ज्यादा सेवन पेट खराब कर सकता है। यहां तक कि पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved