Hindi News Home Remedies अखरोट क्या हैं ? अखरोट कब और किस टाइम पर खाना चाहिए और उसको खाने से क्या फायदे होते हैं।
  • अखरोट क्या हैं ? अखरोट कब और किस टाइम पर खाना चाहिए और उसको खाने से क्या फायदे होते हैं।

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 03 Oct,2021 09:51 PM
    Image Source:
  • अखरोट क्या हैं?  Walnuts in Hindi

    वैसे तो सारे ही ड्राइ फ्रुट्स अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन अखरोट यानी वॉलनट ओवरऑल
    सेहत के लिए बेस्ट है। फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट ब्रेन, हेल्थ और मेमरी के
    लिए फायदेमंद है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-
    3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने ढेरों फायदों की वजह से अखरोट को तो ड्राई
    फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है

    कैसे और कब खाएं अखरोट- When should I eat walnuts morning or night?

    सुबह खाली पेट भिगोकर खाएं- Benefits of Soaked Walnuts in Morning

    अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं।
    इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। भीगे हुए
    बादाम खाना जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट
    कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

    योगर्ट में केले और अखरोट की दो-तीन गिरियां मिलाएं और स्मूदी के तौर पर इसे खाएं। आप इसमें
    स्वाद के लिए एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। दोपहर के खाने के बाद मीठे के तौर पर आप इस
    स्मूदी का सेवन कर सकते हैं।

    आप ब्रेड स्प्रेड के तौर पर भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप बटर में अखरोट का
    पाउडर मिलाएं और ब्रेड पर लगाकर खाएं। आप इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के तौर पर खा
    सकते हैं।

    रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ अखरोट के दो-तीन टुकड़े खाना सबसे आसान तरीका है।
    आप शाम के स्नैक्स में अखरोट को भूनकर खा सकते हैं।
    आप दूध में एक चम्मच अखरोट का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं।

    अखरोट खाने के फायदे - Walnuts benefits in hindi

     

     ब्लड शुगर और डायबिटीज में अखरोट के फायदे - Walnuts benefits diabetes

    ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो
    सकता है। बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का
    सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को
    कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

    वजन कम करने के लिए कारगर

    यह एक रोचक तथ्य है कि फैट और कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद अखरोट वजन घटाने में मदद कर
    सकता है। अखरोट भूख को नियंत्रित करता है। यह फाइबर युक्त होने के कारण फैट को कम करने में
    सहायक हो सकता है। इसलिए, वजन को कम करने में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता
    है।

    कैंसर, हृदय रोग से बचाए - Walnut benefits for heart and cancer

    अखरोट खाने से कैंसर, हृदय रोग और कुछ अन्य बीमारियों से भी दूर रहना संभव है। रिसर्च के
    मुताबिक, रोजाना अखरोट खाना आपको प्रॉस्टेट, ब्रेस्ट जैसे खतरनाक कैंसर से दूरी बनाए रखने में मदद
    कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स नामक तत्व होता है, जो कैंसर
    से लड़ने में आपकी मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के सेल्स को पनपने नहीं
    देता। इसके अलावा, भीगे अखरोट खाने से हार्मोंस भी संतुलित रहते हैं।

    इम्यूनिटी बूस्टर है अखरोट

    अखरोट सिर्फ एक ड्राई फ्रूट नहीं बल्कि एक इम्यूनिटी बूस्टर भी है। इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपके
    इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ साथ आपको हेल्दी और फिट बनाए रखते हैं।

    इसके अलावा हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी अखरोट का सेवन किया जा सकता है।
    दरअसल, अल्फा लिनोलेनिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और
    जिन खाद्य पदार्थ में यह एसिड होता है, उनमें अखरोट भी शामिल है। इसके अलावा, अखरोट में
    कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस होने से रोकता है, साथ ही
    कॉपर बोन मिनरल डेनसिटी को बनाए रखता है। रोजाना अखरोट खाने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।

    बादाम काजू और अखरोट खाने के फायदे


    बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स वजन कम करने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में
    मदद करते हैं। इसके लिए आप इन्हें रातभर पानी में भिगो दें। सुबद खाली पेट इन्हें अच्छी तरह चबाकर

    खाएं और पानी भी पी लें। रोजाना ऐसा करने से आपको फायदा होगा। आप चाहें तो इनसे से किसी एक
    ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और
    मूंगफली जैसे ड्राईफ्रूट्स में मिलने वाले पोषक तत्व ना केवल शरीर की कमजोरी दूरी करते हैं। बल्कि,
    शरीर की कार्यप्रणालियों को भी सुचारू तरीके से काम करने में सहायता करते हैं।

    पुरुषों के लिए अखरोट लाभ - Benefits of Walnuts for Male


    अखरोट का दूध पीने से पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वालिटी ठीक होती है। एक अध्ययन के दौरान जिन पुरुषों
    को 12 हफ्ते तक लगातार अखरोट खाने को दिया गया, उनके शुक्राणुओं का आकार, गति और उसकी
    आयु में वृद्धि देखी गई।

     

    एंटी-ऑक्सिडेंट भी है अखरोट
    अखरोट अकेला ऐसा मेवा है जो पौधा आधारित ओमेगा-3 फैटी ऐसिड- अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए)
    का शानदार स्रोत है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved