Hindi News Home Remedies किडनी स्टोन : लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार
  • किडनी स्टोन : लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 22 Jun,2022 06:22 PM
    Image Source:
  • आमतौर पर आपने देखा होगा कि किडनी स्टोन या किडनी में पथरी की बीमारी करीब 50% लोगों में पायी जाती है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह महिलाओं की तुलना में अधिक बार पुरुषों को प्रभावित करती है।  कुछ भाग्यशाली लोग होते हैं जिनकी पत्थरी मूत्र से गुजर कर शरीर से बाहर चली जाती हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरों की आवश्यकता होती है। पथरी चिकनी या दांतेदार दिखती है और आमतौर पर पीले या भूरे रंग की होती है।

    पथरी के लक्षण
    किडनी रोग विशेषज्ञ के अनुसार  पथरी के लक्षण उसके आकार और साइज़ के ऊपर निर्भर करते हैं। कई बार ये स्टोन बहुत छोटी होती हैं और बिना किसी दर्द और शिकायत के मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती हैं। जैसे ही उसका साइज़ बढ़ता है तो व्यक्ति दर्द झेलता है। इस समस्या से व्यक्ति को उल्टी जैसा महसूस होता है। इसके अलावा पेशाब करते समय दर्द या जलन होना, बदबूदार पेशाब आना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

    कैसे बनती है पथरी
    आपको बता दें कि खून में मौजूद कैल्शियम से जुड़कर पथरी बनती है। ज़्यादातर लोगों में यही पथरी की समस्या आम देखने को मिलती है। यह तब होता है जब हम ऑक्सालेट या कैल्शियम से भरपूर खाना अधिक मात्रा में खा लेते हैं। और तो और शरीर में पानी की कमी हो जाना,  नियमित रूप से पानी न पीना, गर्मी के मौसम में बहुत ज़्यादा पसीना आना, लंबे समय से आपको दस्त हो ,  पेट के ऑपरेशन आदि किडनी में पथरी के कारण है।  पथरी के खतरे को कम करने के लिए टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द और चने का अधिक का सेवन न करें, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ जाती है। 


    पथरी को रोकने के उपाय
    सबसे महत्वपूर्ण इलाज पत्थरी को रोकने के लिए सबसे अच्छा तरीका पूर  दिन पानी का सेवन करना। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर और छाछ पीने से गुरेज करें। कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन सी की खुराक, नमक और प्रोटीन का सेवन बंद करे। पथरी के लिए  नींबू पानी काफी फायदेमंद है।  निंबू मे  साइट्रिक एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पथरी को बनने से रोकने और शरीर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।


     बड़े बुजुर्गों के अनुसार पत्थर चट्टा का पौधा काफी फायदेमंद है। इसका एक पत्ता लें और उसमें मिश्री के कुछ दाने डालकर पीस लें। रोजाना 2 से 3 बार इसका सेवन करने से पथरी कुछ ही समय में बाहर निकल सकती है। 

    नींबू के रस में जेतून का तेल मिलाकर लेना मरीजों के लिए काफी मददगार होता है। इसको आप एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और थोड़ा सा जैतून का तेल डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं, ऐसा करने से कुछ ही समय में पथरी निकल सकती है। 

    अनार का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और ये नेचुरल तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।  नींबू के रस में सेब का सिरका मिलाकर लेना भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप दो छोटे चम्मच सिरके को गर्म पानी के साथ ले, जिससे स्टोन की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved