- .
- .
- .
- .
08 May,2021 02:36 AM- 5/8/2021 2:34:49 AM

Image Source:
सेहत के जानकार हमेशा फल खाने पर ज़ोर देते है। फल के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। और अगर फल हो सेब जैसा तो और भी अच्छा। काम पर जाना हो या कहीं पिकनिक पर, सेब बैग में भरा और हलके नाश्ते का बंदोबस्त हो गया। सेब काफी गुणकारी फल है, और इसे खाने के कई फायदे है। पर हाँ, सही समय पर सेब खाने पर ही फायदे मिलेंगे।
सेब के फायदे / Apple benefits in hindi
सेब दिखने में जितना ही स्मार्ट लगता है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है। और इसे खाने के कई फायदे भी है, जैसे -
- सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- पोटेशियम से भरपूर सेब आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स का बेहतरीन स्त्रोत है।
- सेब का ज्यूस से दमा रोगियों के लिया लाभकारी है । यहाँ तक की, जो लोग नियमित रूप से सेब का ज्यूस का पीते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है।
- सेब में अल्कालिनिटी पाया जाता है, जो लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है।
- सेब में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण काफी मात्रा में होते हैं। सेब में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है।
- सेब की बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
- सेब के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होता है। आजकल के लाइफस्टाइल में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात मिल सकता है।
- सेब के सेवन से इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। सेब के नियमित इस्तेमाल से शरीर में बैक्टेरिया और जर्म्स से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है।
एप्पल में कौन से विटामिन होते हैं?
- सेब में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है, जिससे हड्डियों में ताकत आती है।
- सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही आंखों में होने वाली अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
सेब को कब खाना चाहिए?
सेब के सेवन उपरोक्त सभी औषधि गन लाभ होते है। परन्तु सेब का सेवन यदि सटीक समय पर ना किया गया तो उसके नुकसान भी हो सकते है। सेब आखिर कब खाये?
खाना खाने के बाद यदि सेब का सेवन किया जाना चाहिए। इससे अत्यधिक लाभदायक मिलता है।
दो समय के भोजन के बीच भोजन भूख लगने पर भी सेब खाने के लिए सबसे अच्छा समय है। सेब में मौजूद चीनी आसानी से शरीर में घुल जाती है और शरीर को अधिकतम पोषक तत्व, और मिनरल्स प्रदान करता है।
यदि आपको मधुमेह हैं तो खाना खाने से पहले सेब खाने के लिए कम से कम 2 घंटे इंतजार करें। ऐसे में सेब खाने के 30 मिनट के बाद खाना खाये ।
सेब के नुकसान / Seb ke Nuksan in Hindi
- एक मध्यम आकार के सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर होती है। हालांकि, यदि हम सेब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।
- खाली पेट सेब खाने से शुगर की मात्रा में बढौतरी होती है। बहुत ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ साथ रक्त में मौजूद शुगर भी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। सेब में भारी मात्रा में फ्रुक्टोज पाया जाता है जो रक्त में नहीं मिलता है।
- सेब में मौजूद फ्रुक्टोस शरीर में एकत्रित होने के कारण ट्राईग्लिसराइड्स उत्पादन होता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
- सेब खाने से एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे लोगों को बेर, आड़ू, खुबानी, बादाम और स्ट्रॉबेरी से एलर्जी का खतरा रहता है।
सेब के सेवन से होने वाले नुक्सान से बचने के लिए, रखिये इन 5 चीज़ों का ध्यान:
- आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं।
- सेब के जूस का सेवन कम करें।
- सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें।
- सेब को रात में ना खाएं।
- एक दिन में एक सेब से ज्यादा ना खाएं।
- सेब के बीज का सेवन ना करें।
- सेब का सेवन सही मात्रा में करें, और सही जानकारी के साथ करें तो आपको मिलेगा पूर्ण फायदा