Hindi News Home Remedies रामबाण औषधि  का काम करता हैं प्याज, जानें फायदे और नुक्सान. Pyaj ke fayde
  • रामबाण औषधि  का काम करता हैं प्याज, जानें फायदे और नुक्सान. Pyaj ke fayde

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 30 Jun,2022 09:36 PM
    Image Source:
  •  प्याज / Onion
    प्याज खाने से लेकर लगाने तक हर चीज में काम आने वाली सब्जी हैं। जी हां, इसे भारत ही नहीं विश्व भर में पसंद किया जाता है। अगर खाने में प्याज का तड़का ना लगा हो तो हर किसी की जुबान में स्वाद नहीं आता। इसे विभिन्न भाषाओं में विभिन्न नाम से जाना जाता है। जैसे की कांदा और डुंगरी से भी प्याज को जाना जाता है। 

    प्याज खाने का सही समय

    कच्चे प्याज का रोज सुबह सेवन करेंगे तो इसके  परिणाम देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कच्चा प्याज शरीर के लिए रामबाण औषधि का काम करता है। प्याज में क्रोमियम होता है,जो शरीर में खून की रफ्तार को बराबर रखता है और शुगर लेवल के साथ कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है। प्यार खाने से आपको ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से भी निजात मिलती है। आपका हार्ट भी स्वस्थ रहता है। वैसे तो प्याज को आप किसी भी समय ले सकते हो। चाहे आप कच्चा खाए या पका हुआ यह आपके स्वाद के ऊपर निर्भर करता है। 

    प्याज की तासीर 

    प्याज की तासीर बेहद ठंडी होती है। गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है और कोई बीमारी भी पास नहीं आती। माना जाता हैं कि अगर आपको गर्मियों में पाचन की समस्या  है तो आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।  प्याज पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे पेट की परेशानियां भी नहीं होती। 

    प्याज के फायदे / Pyaj ke Fayde in Hindi 

    प्याज खाने के अनगिनत फायदे हैं। प्याज का सेवन डायबिटीज व कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को दूर रखता है।  आप इस कच्चा खाएं, यहां पकाकर यह आपकी सेहत के लिए हर तरफ से लाभदायक है। इसमें आयरन, पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन B भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दी-जुकाम आदि से हमें दूर रखता हैं और तो और गर्मियों में भी लू से बचाता है। 

    नींबू प्याज खाने के फायदे
    हर कोई व्यक्ति अपने स्वाद अनुसार प्याज का सेवन करते है। सलाद, चटनी आदी में मिलाकर प्याज खाया जाता है लेकिन जैसे जैसे आप प्याज का सेवन करेंगे वैसे-वैसे उसके फायदें भी आपके शरीर को मिलते रहेंगे। अगर प्याज के साथ नींबू को मिला दिया जाए तो इसका फायदा डब्ल हो जाता है। प्याज में एलिसिन (allicin ) जैसे सल्फर कम्पाउंड पाया जाता, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। प्याज को फाइबर का पावरहाउस (Powerhouse of Fiber) भी कहा जाता है वजन कम करने के लिए प्याज को फायदेमंद माना जाता है। 

    लाल प्याज खाने के फायदे
    लाल प्याज खून पतला करने का काम करता है। सबसे अहम फायदा लाल प्याज का यह शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाता है। आपको बता दें कि प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो  आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ-साथ खून को पतला करने में मदद प्रदान करते हैं। 

    बवासीर में प्याज खाने के फायदे
    बवासीर से पीड़ित लोग सफेद प्याज के 20-30 मिली रस का सेवन करने से इस बीमारी से निजात पा सकते है। आप इसे दिन में 2-3  बार लें और खून आना बंद हो जाएगा। प्याज में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल दावा के रूप में कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। 

    प्याज के फायदे बालों के लिए"

     प्याज का रस बालों के लिए वरदान है। बालों को घना, मजबूत और लंबा बनाने के लिए प्याज का रस काफी उपयोगी है। आपको बता दें कि प्याज के रस से बालों के झड़ने की बीमारी का इलाज किया जा सकता है।  प्याज के रस में ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। जब हम इसे बालों की जड़ों यानी स्कैल्प में लगाते हैं तो ये सिर की त्वचा में किसी भी तरह के फंगल इंफैक्शन से दूर रखता है।

    कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुक्सान
    कच्चा प्याज गर्मियों में लू से बचाता हैं। अधिकतर लोगों का गर्मियों में पाचन बिगड़ जाता हैं। और तो और पेट की समस्या गर्मी के कारण बढ़ जाती है। ऐसे में आप कच्चा प्याज का सेवन करते हैं तो आपका पाचन  शक्ति ठीक होगी और गर्मी से निजात भी मिलती है। कच्चा प्याज ठंडक प्रदान करता है। वहीं अगर बात करें कच्चे प्याज के नुक्सान की तो यह आपको एसिडिटी की परेशानी देता है। आपकी आंत को  प्रभावित करता है। सीने में जलन के साथ-साथ मुंह से बदबू भी आने लगती हौ। 

    रात में प्याज खाने के फायदे और नुकसान
    माना जाता हैं कि रात में कच्चा प्याज खाने से नींद अच्छी आती है। इसे सोने से कम से कम 2 घंटे पहले थोड़ा पका हुआ या इसे रस के रूप में लेना सबसे अच्छा है। अगर बात करें नुक्सान की तो यदि आप अपने सोने के समय प्याज का सेवन करते हैं तो यह लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। रात को प्याज को पचाने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं, जिसकी वजह से आपको अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 


    खाली पेट प्याज खाने के फायदे और नुकसान
    कच्चा प्याज रामबाण औषधि का काम करता है। अगर इसका सेवन  रोजाना सुबह खाली पेट करेंगे तो यह बहुत फायदेमंद होगा। इससे शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बराबर रखता है और शुगर लेवल के साथ कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है। अगर बात करें नुक्सान की तो यह अपच और एसिडिटी की परेशानी देगा। सुबह उठते अगर प्याज का सेवन करेंगे तो सारा दिन मुंह से बदबू आती रहेगी। आप किसी से बात तक नहीं कर पाएंगे।  

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved