Hindi News Home Remedies अमरुद के फायदे और नुकसान व अमरुद खाने का सही समय और तरीका जाने
  • अमरुद के फायदे और नुकसान व अमरुद खाने का सही समय और तरीका जाने

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 24 Apr,2021 08:02 PM
    Image Source:
  • अमरुद 
    आधुनिक युग में स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गयी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना एक रोज़ के दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है। हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल इत्यादि हमारे नियमित खानपान का हिस्सा बन चूका है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि अमरूद खाने से हमें क्या क्या फायदे होते है। क्या आप जानते है की अमरुद के पत्ते और पेड़ का भी काफी महत्व है? क्या क्या फायदे है, आइये जानते है। 

    अमरूद खाने से क्या फ़ायदे होते है: 

    1.  अमरूद में मधुमेह नियंत्रित करने के गुण है। अमरूद एंटी डायबिटिक और एंटी हाइपरलिपिडेमिक गुणों का उत्तम स्रोत है।  तभी अमरूद का सेवन आपको डायबिटीज से बचाता हैं।
    2. अमरूद फाइबर का उत्तम स्रोत है।  यह वजन घटाने में बहुत मदद कर सकता है। इसका फाइबर कंटेंट आपके वजन को नियंत्रण में रखता है। 
    3. अमरुद इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इस फल में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।  इन कठिन दिनों में आपको एक ऐसा फल चाहिए जो की आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को वृद्धि करेगा ।
    4. अमरूद में क्योंकि फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है तो इसका सेवन आपके शरीर के अंदर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। अमरूद का सेवन हृदय संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं।
    5. अमरूद में विटामिन सी के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन ए पायी जाती है। विटामिन ए आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन सी आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्‍छा है। 
    6. अमरूद का नियमित रूप से खाने में शामिल करने पर यह आपकी ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।
    7. अमरूद के अंदर मौजूद कॉपर थायराइड के विकार को ठीक करने में काफी ज्यादा मददगार है। यदि आपको थायराइड है तो बेझिझक नियमित रूप से अपने आहार में अमरूद को शामिल कर सकते है ।
    8. पीरियड यानी मासिक के दौरान होने वाली तमाम समस्याओं को अमरूद के जरिए कम किया जा सकता है। यदि आप पीरियड के दौरान अमरूद का सेवन करते है तो काफी आराम मिल सकता है। 
    9. क्या आपको पता है कि अमरूद त्वचा के लिए उपकारी है ? इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को निखारता है और सूरज की हानिकारक किरणों से भी सुरक्षित रखता हैं।

    अमरूद के पत्ते के फायदे

    सिर्फ अमरूद ही नहीं इसके पत्ते भी है फायदेमंद। इसके पत्तों के भी सेवन से आपको यह सभी फायदे मिल सकते है। पर क्या आपको पता है कि अमरूद खाने का सही समय कौन सा है? सही समय पर सेवन करने पर अमरूद के बहुत फायदे है, परन्तु गलत समय पर खाने पर नुकसान का भी डर है। अमरूद खाने के सबसे अच्छा समय सुबह लगभग 10 बजे तक का है, इसके बाद दोपहर के पहले तक खाना चाहिए। इसके बाद खाने से नुकसान होता है। 

    अमरूद से होने वाले नुकसान

    1. अमरूद का अत्यधिक सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है क्योंकि इसके अंदर फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
    2. अमरूद ज्यादा खाने से पेट में सूजन या गैस की समस्या हो सकती है।
    3. अमरूद के पत्तों का सेवन सावधानी से करना चाहिए। अमरूद के पत्तों के अत्यधिक सेवन से खून की कमी, सिर दर्द और किडनी की समस्या भी हो सकती है।
    4. अगर आपको सर्दी जुकाम है तो अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
    5. अपनी डाइट में अमरूद को शामिल और सही मात्रा में ही खाएं। ताकि आपको अमरुद से फायदा मिले नुकसान नहीं।
       

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved