Hindi News Home Remedies लौकी और उसका जूस पीने से क्या फायदे-नुकसान होते है ?
  • लौकी और उसका जूस पीने से क्या फायदे-नुकसान होते है ?

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 21 Nov,2021 06:57 PM
    Image Source:
  • लौकी एक ऐसी हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है। लौकी सिर्फ सब्जी के तौर पर ही नहीं बल्कि इसका जूस और हलवा भी बहुत लाभकारी है। हालांकि बच्चों को लौकी की सब्जी ज्यादा पसंद नहीं है। लौकी की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद आसानी से मिल जाती है और काफी सस्ती होती है। लौकी को सबसे ज्यादा सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लौकी में कई गुण होते हैं जो शरीर के कई रोगों को दूर रखते हैं। आपको बता दें कि लौकी आपके शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को पूरा करने में मदद करती है। लौकी में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकती है। लौकी को डाइट में शामिल कर हम आसानी से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको लौकी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

    लौकी खाने के फायदे और नुकसान

    लौकी खाने के फायदे / lauki ke fayde

    वजन घटाने
    वजन घटाने के लिए लौकी को सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। लौकी खाना भले ही आपको ना पसंद हो लेकिन, लौकी को उबाल कर या लौकी के जूस का सेवन करने से वजन को तेजी से घटाया जा सकता है।

    कोलेस्ट्रॉल
    लौकी का सेवन करने से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।

    हड्डियों
    लौकी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक के गुण पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। लौकी को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लौकी के जूस या लौकी की सब्जी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

    डायबि‍टीज
    डायबिटीज मरीजों के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद है। लौकी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज की समस्या में राहत देने का काम कर सकते हैं।

    गर्भावस्था
    लौकी का जूस पीने से गर्भावस्था के दौरान काफी लाभ पहुंचाता है। लौकी के जूस का सेवन करने से गर्भाशय को मजबूत और गर्भस्त्राव की समस्या को दूर किया जा सकता है।

    दस्त
    लौकी को छाछ या दही में मिलाकर खाने से दस्त में राहत मिल सकती है। दस्त के समय शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में लौकी का सेवन पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।

    एनर्जी
    लौकी का जूस पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। लौकी खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, अगर आप खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं तो लौकी आपकी मदद कर सकती है। लौकी को आप जूस या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्ट्रेस
    लौकी को खाने से स्ट्रेस कम होता है। इसमें पानी अधिक होता है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें सेडेटिव प्रॉपर्टीज होती है। इससे शरीर  रिलेक्स रहता और स्ट्रेस की समस्या को दूर किया जा सकता है।

    डाइजेशन
    लौकी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। लौकी को डाइट में शामिल कर पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लौकी के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

    स्किन
    लौकी या लौकी के जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।ये शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इतना ही नहीं इससे स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।

    लौकी के जूस के नुकसान / साइड इफेक्ट्स / lauki ke nuksan 

    लौकी का जूस अगर ज्यादा पी लिया जाए तो ये पेट को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान देने लगती है। दस्त और उल्टी की दिक्कत ये पैदा कर सकती है। साथ ही कई बार ये बैक्टिरियल इंफेक्शन का कारण भी बन जाता है।
     
    हानिकारक पेस्टीसाइट्स और ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दे कर लौकी को बड़ा किया जाता है। ऐसे लौकी का जूस बेहद खतरनाक होता है। अगर इसे कच्चा पी लिया जाए तो ये स्वाद में कड़वा लगता है। इसे पीने से एलर्जी हो सकती है। हाथ- पैरों में सूजन, नाक या चेहरे पर दाने आना और उसमें खुजली होना, भूख लगना बंद हो जाना आदि समस्या दिखने लगती है।

    अगर आप डायबिटिक हैं और आपने निर्धारित मात्रा से ज्यादा लौकी का जूस पी लिया तो ये आपके शुगर के स्तर को अचानक से बहुत कम कर सकता है। इससे आपको बेहोशी तक आ सकती है। ये बहुत ही खतरनाक स्तर होता है। लौकी का जूस इंसुलिन का स्तर सामान्य करता है लेकिन ज्यादा कम होने पर हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
     
    लौकी का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है लेकिन ज्यादा पीने से ये शरीर में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा देता हे इससे ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से कम हो जाता है और हाइपोटेंशन नामक बीमारी का खतरा बन जाता है। इसमें अचानक शरीर का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है।
     

    लौकी का जूस कितना पीना चाहिए

    लौकी का जूस बनाने के बाद सबसे पहले इसे चखें। यदि ये कड़वा लगे तो इसे बिलकुल न पीएं। एक गिलास लौकी के जूस से ज्यादा जूस बिलकुल न पीएं। साथ ही बचा हुआ जूस भी कभी न पीएं। जूस हमेशा ताजा बनाएं।

    लौकी में कौनसा विटामिन होता है?

    लौकी विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट से भरी होती है लेकिन इसका जूस लेने की सीमा तय है। ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट या विटामिन ई का सेवन कैंसर जैसे रोग को जन्म दे सकता है।

    लौकी का हलवा खाने के फायदे

    लौकी का हलवा स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और ये ज्यादातर लोगों को पसंद भी होता है। लौकी में बहुत से जरूरी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो की हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। लौकी के आवश्यक पौष्टिक तत्व जैसे राइबोफ्लेविन, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी, और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि।

    लौकी का हलवा वैसे तो फायदेमंद होता है लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से कुछ नुक्सान भी हो सकते हैं। क्योंकि लौकी के हलवे में चीनी भी डाली जाती है और चीनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नही होती है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved