किशमिश ( Kismis )यानी Raisins जो की आप की सेहत के लिए काफी फायदेमंद। एक ड्राईफ्रूट की तरह खाई जाने वाली किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाई जाती हैं।
आपको बता दें कि छोटे साइज की किशमिश में ढ़ेर सारे गुण छुपे रहते हैं। इनमें आयरन (Iron), पोटैशियम (Potassium), कैल्शियम ( Calcium) , मैग्नीशियम (Magnesium) और फाइबर (Fiber) की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों को जड़ से दूर कर देते हैं। इसे एनर्जी का अच्छा सोर्स भी माना जाता हैं। इस के खाने से काफी फायदे और नुकसान हैं जिस के बारे में हम आपके लिए ढेर सारी बातें लेकर आये हैं। चलिए जानते है इसके बारे में नई नई ढेर सारी बातें -
सुबह खाली पेट किशमिश खाने से फायदा
-आयुर्वेद के अनुसार रोज सूखी के बजाय भीगी किशमिश खाने से कई गुना ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसके लिए करीब 10-15 किशमिश को रात को पानी में भिगोकर रखना है और सुबह खाली पेट अच्छी तरह चबाकर खाना है। चूंकि अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाई जाती है इसलिए इसमें पोषक तत्व और भी ज्यादा कंसनट्रेटेड रहते हैं।
-किशमिश वेट लॉस में भी मदद करती है। अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज के साथ किशमिश खाते हैं तो आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। यहां हम सुबह खाली पेट किशमिश खाने के 7 फायदे बता रहे हैं। जिनको जानकर आप भी किशमिश खाना शुरू कर देंगे।
-किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है और गले के इंफेक्शन में भी लाभकारी है।
किशमिश के फायदे / Benefit of Kismis
-अगर आप रोजाना पेट की सबसे आम समस्या यानि कब्ज से परेशान हैं, तो इसके लिए रोजाना गर्म दूध के साथ किशमिश खाने से कब्ज में राहत मिलती है।
-किशमिश हमारी हड्डियों को ही मजबूत नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजूबत करती है। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें।
-किशमिश में आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से किशमिश का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। एनीमिया के पेशेंट्स को किशमिश का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
-किशमिश में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, सेलीनियम, आयरन के अलावा कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना 5 किशमिश खाना फायदेमंद रहेगा।
-ताकत और स्फूर्ति के लिए किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है।
-पाचन क्रिया के लिए किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है।
-हड्डियों के लिए किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
-अच्छी सेहत के लिए किशमिश खाने से मोटापा कंट्रोल में रहता है।
- इसके खाने से खून की कमी नहीं होती।
सुखी किशमिश खाने के फायदे
-सुखी किशमिश एसिडिटी, हमारे डिजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।
-इस के अलावा ये हमारी बॉडी को इन्फेक्शन्स से रोक कर रखती हैं।
दूध में किशमिश खाने के फायदे
-पुरुषों की रोमांटिक लाइफ को मेंटेन करने के लिए दूध पीने की सलाह तो आम तौर पर दी जाती है लेकिन अगर बात की जाए किशमिश का दूध के साथ सेवन की तो यह भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मेल फर्टिलिटी को इंप्रूव करने का गुण मौजूद होता है। वहीं, इसमें स्पर्म मोटेलिटी को भी बढ़ाने की क्रिया सक्रिय रूप से पाई जाती है।
-किशमिश और दूध का सेवन एक साथ करने से आंखों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हुए आंखों में होने वाली समस्याओं से उन्हें सुरक्षित रखता है। वहीं, किशमिश में मौजूद विटामिन ए भी आंखों के लिए लाभदायक होता है।
-दूध और किशमिश का सेवन करने से भी आप दांतों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
-कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए भी किशमिश और दूध का सेवन किया जा सकता है और इससे सुरक्षित बने रहने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, किशमिश में कैटेचिन एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है जो फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। फ्री रेडिकल डैमेज आगे चलकर किसी भी कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए कैंसर से बचे रहने के लिए आप किशमिश और दूध का सेवन कर सकते हैं।
-बात की जाए किशमिश और दूध के सेवन की तो यह ड्रिंक आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। इसके साथ पाचन क्रिया भी सक्रिय बनी रहती हैं।
-दूध और किशमिश का सेवन एक साथ करने से यह हड्डियों को भी काफी मजबूती प्रदान कर सकता है।
खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे
रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है। किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है। रोजाना इसके पानी पीने से लिवर भी फिट रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है और अगर आपको बुखार आ रहा है तब भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ये खून की कमी को भी दूर करता हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में आयरन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता क्योंकि किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
चना और किशमिश के फायदे
चने में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है तथा किशमिश में भी आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है। यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करती है।
चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,पोटेशियम,कैल्सियम,आयरन,विटामिन B-6,मैग्नीशियम जैसे पोषकतत्वों की भरपूर मात्रा होती है तो किशमिश में पोटेशियम, आयरन,विटामिन बी-6 की अच्छी मात्रा होती। इन पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना और किशमिश अबकी रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं
किशमिश खाने का तरीका
किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर खाएं और किशमिश के पानी को भी पी लें। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है।
किशमिश कब खाएं?
ज्यादातर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से सेहत को कई गुना ज्यादा फायदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किशमिश को पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। ऐसा करने से किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।
1 दिन में कितनी किशमिश खाने चाहिए?
इसे सुबह खाली पेट खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं। किशमिश की मात्रा पुरुषों, औरतो के वजन, उम्र और बीमारी के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। हालांकि एवरेज वजन वाले पुरुषों, औरतो को एक दिन में 5-10 किशमिश खाना चाहिए।
अनेक भाषाओं में किशमिश के नाम
किशमिश in हिंदी किशमिश
किशमिश in इंग्लिश - Raisins
किशमिश in मराठी - मनुका
किशमिश in पंजाबी - ਕਿਸ਼ਮਿਸ਼
किशमिश inसंस्कृत - शुष्कद्राक्षा
किशमिश in Arabic - zabib
किशमिश in Nepali - किशमिश
इन सब बातों को जानिये और आप भी किशमिश खाइये , जो आप की बॉडी को तंदुरस्त बनाने के साथ साथ आपको जवान भी बनायेंगी ; तो मौका न गवाए जब भी मौका मिले इसे जरूर खाये और हम से अगर कोई और नई जानकारी चाहते हो तो हमें मेल करके बताए।