Hindi News Home Remedies जामुन खाने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये जरूरी बातें, खतरनाक हो सकता है असर
  • जामुन खाने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये जरूरी बातें, खतरनाक हो सकता है असर

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 21 Jul,2022 08:38 PM
    Image Source:
  • जामुन एक ऐसा फल हैं जो गर्मियों में आसानी से कही भी मिल जाता है। बारिश का मौसम शुरू होते ही मार्केट में जामुन आम देखने को मिलता है, इसे जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर जामुन को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खाना पसंद करते हैं।  जामुन गुणों से भरपूर है, जिसके सेवन से कई बीमारिया दूर होगी। एनीमिया (Anemia) में  खून बढ़ाने और पाचन को कंट्रोल में  रखने के लिए  हर समस्याओं को दूर करने में इसका सेवन फायदेमंद है। कई बार इसका सेवन गलत भी हो जाता है, जो आपक शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  
     
    जामुन खाने के फायदे
    जामुन का सेवन करने से पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी फायदेमंद है।  जामुन में एस्ट्रिंजेंट गुण होता है, जो आपकी त्वचा को हैल्दी रखने में मदद करता है। जामुन को रोजाना खाने से  कील-मुंहासों की समस्या कम हो जाती है।  जामुन में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और कैलोरी बहुत ही कम होती है। इसमें विटामिन C, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    भूल कर भी ना करें ऐसी गलती 

    खाली पेट खाने से होंगे बीमार 
    अक्सर लोग सोचते है कि खाली पेट जामून खाएंगे तो वजन नहीं बढ़ेगा जो कि गलत है। ऐसा करने से नुकसान ही पहुंचेगा। कई ऐसा भी सोचते है कि डायिबटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करेंगे तो  शूगर लैवल कंट्रोल में रहेगा लेकिन ऐसा करने से पेट में गैस, एसिडिटी या फिर मतली जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के होने का कारण बन सकता है।

    जामून के बाद ना पीएं पानी 
    अक्सर लोग कुछ भी पानी के बाद पानी जरूर पीते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक तो पानी पीने से मोटापा बढ़ता है। दूसरा अगर जामुन खाने के बाद पानी पीते हैं तो पेट में दिक्कते जैसे उल्टी, बेचैनी या फिर अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

    दूध के साथ ना करें सेवन 
    जामुन खाते समय किसी भी डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर को कई बीमारियां लग सकते है। आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता हैं, जैसे गैस बनना, पेट दर्द की समस्या हो सकती है.

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved