Hindi News Home Remedies विटामिन किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं विटामिन के स्रोत व विटामिन की कमी से होने वाले रोग
  • विटामिन किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं विटामिन के स्रोत व विटामिन की कमी से होने वाले रोग

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 06 May,2021 10:05 PM
    Image Source:
  • लोग हमेशा कहते रहते हैं कि आपको कमजोरी लग रही है तो विटामिन खा लो...शरीर में विटामिन की कमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। शरीर में बाकी मिनरल्स की तरह विटामिन्स भी बहुत जरूरी हैं क्योंकि इससे शरीर को ताकत मिलती है। कई तरह की कमजोरियां दूर होती हैं। अगर खाने की चीजों से डायरेक्ट विटामिन्स ले सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ और हो नहीं सकता है। अगर शरीर में इसकी कमी होती है तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आईए जानते हैं vitamins क्या हैं और कैसे ये शरीर में काम करते हैं, इसके सप्लीमेंट्स क्या हैं।

    विटामिन किसे कहते हैं? What is Vitamins in Hindi ?

    साल 1911 में एफ.जी. हाफकिन्स (Frederick Gowland Hopkins) ने विटामिन Vitamins की खोज की थी।  इसका नाम ‘विटामिन’ फंक नामक विज्ञानिक ने दिया था। विटामिन असल में एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक हैं। विटामिन से किसी भी तरह का कैलोरी प्राप्त नहीं होता है, लेकिन विटामिन हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म (metabolism) को ठीक रखने के लिए ज़रूरी है।  

    विटामिन कितने प्रकार के होते हैं? Types of Vitamins in Hindi ? 

    घुलने के आधार पर विटामिन को दो प्रकार में बांटे गए हैं: 

    पानी में घुलने वाले विटामिन : विटामिन B (Vitamin B) और विटामिन C (Vitamin C)

    कार्बनिक घोल में घुलने वाले विटामिन  : विटामिन A (Vitamin A), विटामिन D (Vitamin D), विटामिन E (Vitamin E), विटामिन K (Vitamin K). 

    यह सभी नाम आपने पहले भी सुने होंगे, पर क्या आपको पता है की विटामिन की कमी से आपको क्या-क्या बीमारी हो सकती हैं? आइये, जानते है:

    विटामिन की कमी से होने वाले रोग 

    नाईट ब्लाइंडनेस (Night Blindness), इसे रतौंधी भी कहते है। 

    बीमारियों के संक्रमणों का खतरा, यानी आपके रोग प्रतिरोधक प्रणाली पर असर करता है। 

    बेरीबेरी (beriberi) यानी एक ऐसी बिमारी जिसमें आपके मांशपेशी और नसें कमज़ोर हो जाती है। इससे दिल का दौड़ा पड़ने का भी खतरा है। 

    विटामिन की कमी से आंख के सफेद हिस्से में धब्बे हो सकते है।  

    थकान महसूस होना। 

     

    विटामिन के स्रोत (Sources of Vitamin)

    विटामिन ज़्यादातर हमारे आम खानपान में ही मिलते है। जैसे निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में आपको काफी विटामिन्स मिलेंगी:

    1. चुकंदर
    2. दूध
    3. खमीर
    4. कलेजी
    5. मांस
    6. मूंगफली
    7. तिल
    8. सुखी मिर्च
    9. बिना घुली दाल
    10. हरी सब्जियां
    11. अंडा
    12. गाजर
    13. पनीर
    14. दूध
    15. टमाटर
    16. पीले रंग के फल
    17. मछलीयकृत तेल (Fish Oil), इत्यादि। 

    विटामिन ए (Vitamin A) के फायदे:

    विटामिन ए दो तरीके के होते है।  एक रेटिनॉल ( Retinol), और एक है कैरोटीन ( Keratin). रेटिनॉल त्वचा के लिए बेहद ज़रूरी है और कैरोटीन बालों के स्वास्थ के लिए ज़रूरी है। इसके अलावा विटामिन ए आंखों स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

    विटामिन ए हमारे त्वचा,बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़ा और हड्डी को नार्मल रखने में मदद करता है।

    यह विटामिन खून में कैल्शियम (Calcium) का स्तर बनाए रखने में भी मदद करता है और हड्डियों को मजबूत करता है।
     

    विटामिन ए Vitamines A सबसे ज्यादा किसमें पाया जाता है? 

    विटामिन ए सबसे ज़्यादा पाया जाता है, दूध, पनीर, मछली, कॉड लिवर आयल (cod liver oil), पीले रंग के फल इत्यादि में।  और सबसे बड़ी बात यह है की यदि आपको इस विटामिन की कमी है तो आपको रात के समय कम दिखाई देने लगेगा, या स्किन आपकी सुखी रहेगी, आँखों का सुखना या फिर महसूस करने की क्षमता में कमी आना। अगर इन लक्षणों से आप जूझ रहे है तो यह निश्चित है की आपको इस विटामिन कमी है। 

    विटामिन की पूर्ति के लिए आजकल कई तरह के सप्लीमेंट्स (supplements) और कैप्सूल्स (Capsules) भी मार्केट में उपलब्ध है। आमतौर पर यह माना जाता है की आज की तारीख में सिर्फ खान पान से ही विटामिन की कमी को नहीं पूरी की जा सकती है, और इसलिए सप्लीमेंट्स के सेवन के लिए कहा जाता है। पर भेड़चाल का हिस्सा ना बनते हुए, आप चिकित्सक के परामर्श पर ही किसी भी सप्लीमेंट या दवाई का सेवन करें।  अगर लक्षण ज़्यादा बुरे लग रहे हो, तो फिर तुरंत ही चिकित्सक से सलाह करें। 


     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved