Hindi News Home Remedies Kitchen Tips: पति की Shaving Cream इन कामों में भी हो सकती है यूज, जानिए कैसे?
  • Kitchen Tips: पति की Shaving Cream इन कामों में भी हो सकती है यूज, जानिए कैसे?

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 01 Aug,2022 06:13 PM
    Image Source:
  • पुरुषों की किट में शेविंग क्रीम (shaving cream) हमेशा रहती है। इससे वे अपने फेशियल हेयर साफ करके बेहतर लुक पाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की इस शेविंग क्रीम से आप अपनी रोजमर्रा में आने वाली परेशानियों को दूर कर सकती हैं। जी हां, शीशे चमकाने से लेकर सनबर्न से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं शेविंग क्रीम इस्तेमाल करने के कुछ आसान व असरदार तरीके...

    जूलरी साफ करने के लिए

    त्वचा पर पसीना आने व मैल जम जाने से जूलरी अपनी चमक खोने लगती है। इसपर गंदगी की परत जमने लगती है। इसे हटाने के लिए आ शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए थोड़ी सी क्रीम को उगंलियों पर लगाकर जूलरी पर हल्के से 3-5 मिनट तक रगड़े। इसके बाद इसे गीले कपड़े से पोंछ लें। इससे आपकी जूलरी मिनटों में चमक उठेगी। 

    गैस-चूल्हा साफ करने के लिए

    आप अपने स्टेनलेस स्टील के गैस-चूल्हा को चमकाने के लिए शेविंग क्रीम यूज कर सकते हैं। इसके लिए चूल्हे पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर उसे कपड़े से रगड़ते हुए साफ करें। आप अपने अन्य स्टेनलेस स्टील के बर्तन भी इससे साफ कर सकते हैं। 

    लकड़ी का फ्लोर चमकाएं

    घर पर बने लकड़ी के फ्लोर पर पड़े धब्बों को हटाने के लिए प्रभावित जगह पर फोमी शेविंग क्रीम लगाएं। इसे कुछ देर लगा रहने दें। बाद में कपड़े से घिसकर साफ करके फर्श को पानी से धो लें। 

    पेंट हटाने के लिए

    अक्सर पेंट करते समय यह हाथों पर लग जाता है। ऐसे में इसे हटाने के लिए थोड़ी सी शेविंग क्रीम हाथों पर लगाकर रगड़े। बाद में इसे पानी से धो लें। आपका पेंट मिनटों में उतर जाएगा। ठीक इसी तरह दरवाजों व किसी सतह पर लगा पेंट हटाने के लिए भी आप इसे यूज कर सकते हैं। 

    शीशे करें साफ 

    शीशे (mirror) पर जमा धुंधले फॉग को भी शेविंग क्रीम से मिनटों में हटाया जा सकता है। यह एंटी-फॉग क्रीम की तरह काम करके शीशों को चमकाने में मदद करती है। 

    सनबर्न (sunburn) से दिलाएं राहत

    तेज धूप के संपर्क में आने सनबर्न होने की समस्या रहती है। इसके कारण स्किन  में जलन, कालापन, खुजली आदि होने की परेशानी होती है। मगर इससे बचने व स्किन को राहत दिलाने के लिए आप शेविंग क्रीम लगा सकते हैं। 

    नेल पेंट हटाने के लिए

    अक्सर नेल पेंट लगाते समय नाखूनों के आसपास की स्किन पर लग जाती है। ऐसे में इसे हटाने के लिए नेल रिमूवर (nail remover) का इस्तेमाल किया जाता है। मगर आपके पास नेल रिमूवर न होने पर आप शेविंग क्रीम को लगाकर इसे साफ कर सकती हैं।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved