Hindi News Home Remedies कीवी को खाने व खाली पेट खाने के क्या - क्या फायदे हैं और कीवी के जूस पीने के फायदे ?
  • कीवी को खाने व खाली पेट खाने के क्या - क्या फायदे हैं और कीवी के जूस पीने के फायदे ?

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 03 Oct,2021 06:49 PM
    Image Source:
  • कीवी खाने के फायदे - Kiwi Benefits in Hindi

    कीवी एक बहुत ही टेस्टी, खट्टा-मीठा फल है। ये गांव में नहीं मिलता है,शहरों में ये आसानी से मिल जाता है। ये फल दिखने में विदेशी फलों की तरह होता है और थोड़ा महंगा आता है। जैसे एक पीस-20 से 25 रूपए में आता है। लेकिन ये बहुत ही फायदेमंद है। रोज एक कीवी का सेवन आपको हेल्थी बना सकता है। काफी सारी बीमारियां इस फल के सेवन से दूर हो सकती हैं। 

    1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

    विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।

    2. कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए - Kiwi Benefits for Heart

    कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

    3. सूजन कम करने में मददगार

    कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

    4-वजन कम करने में मददगार

    कीवी का सेवन बढ़ते वजन की समस्या से निजात दिला सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, कीवी फाइबर का अच्छा स्रोत है। वजन को कम करने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लाभदायक होता है। 

    5- कैंसर मे कीवी फल फायदेमंद

    ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का सामना कर रहे लोगों को कीवी से काफी लाभ मिल सकता है। शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन होने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। इसकी वजह से हमारे डीएनए को क्षति पहुंच सकती है। कीवी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की आशंका घट सकती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।


    कब्ज़ से राहत के लिए

    6- पाचन क्रिया सही होती है

    कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।


    7-आंखों के लिए कीवी फल लाभकरी 

    आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी कीवी फल के फायदे देखे जा सकते हैं क्योंकि इसमें ल्यूटिन नामक पौष्टिक तत्व पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। 

    8- लिवर के लिए कीवी फल फायदेमंद - Kiwi Benefits in liver

    कीवी लिवर के लिए भी बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर से संबंधित समस्या को कम करने मे कारगर होते हैं।

    स्किन में आती है चमक

    कभी उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रिया पड़ना तो कभी टैनिंग होना। ऐसे में कीवी का इस्तेमाल स्किन की इन समस्याओं को कम करने में काफी सहायक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके अंदर विटामिन सी जो स्किन के लिए एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है।

    गर्भावस्था में कीवी फल फायदेमंद - Kiwi Benefits in Pregnancy

    गर्भवती महिला के लिए कीवी एक आदर्श फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक फोलेट होता है। प्राकृतिक फोलेट भ्रूण में मस्तिष्क और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ाता है और अजन्मे बच्चे में तंत्रिका दोष की संभावना को भी कम करता है। कीवी में जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं जो भ्रूण के समग्र विकास में मदद करते हैं।

    कीवी (Kiwi) कब और कैसे खाएं 

    कीवी को दूसरे फलों के साथ मिलाकर फ्रूट चाट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कीवी का सेवन कस्टर्ड के रूप में किया जा सकता है। व्हिप्ड क्रीम और ढेर सारे फ्रूट इसके स्वाद को बेहतर बनाएंगे।

    भोजन के साथ सलाद के तौर पर भी किवी का सेवन किया जा सकता है।

    कीवी का शेक भी आप बना सकते हैं।

    कीवी को पालक, नाशपाती और सेब के साथ मिलाकर भी मिक्स जूस के रूप में भी आहार में शामिल कर सकते हैं।

    कीवी फ्रूट का आप सूप भी बनाकर पी सकते हैं। इस तरह किया गया कीवी का सेवन पानी की कमी को दूर करता है और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

    कीवी का इस्तेमाल डिटॉक्स ड्रिंक, स्मूदी आदि में भी किया जा सकता है।

    कीवी फ्रूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर भी आप इसको खा सकते हैं।
     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved