Hindi News Home Remedies अश्वगंधा क्या है ? उसको खाने से क्या-क्या फायदे होते है?
  • अश्वगंधा क्या है ? उसको खाने से क्या-क्या फायदे होते है?

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 21 Nov,2021 06:12 PM
    Image Source:
  • अश्वगंधा एक सदाबहार जड़ी-बूटी है, जो भारत और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में उगती है। इस जड़ी-बूटी का प्रयोग आज से नहीं बल्कि कई वर्षों पहले से किया जाता रहा है। आयुर्वेद में इस पौधे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने और तनाव और चिंता को कम करने के लिए इस जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है। कुछ रोग जैसे कैंसर, अल्जाइमर आदि के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।

    अश्वगंधा के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आईए हम आपको अश्वगंधा के कुछ अहम फायदे बताते हैं।  

    गुस्सा होता है शांत

    अगर आप हर समय परेशान रहते हैं, या स्ट्रेस बहुत ज्यादा लेते हैं, तो अश्वगंधा खाने से आपको बहुत राहत मिल सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्त्व उस प्रक्रिया को बदलते हैं, जैसे आप का शरीर स्ट्रेस को रेस्पॉन्स करता है।

    कैंसर से रोकथाम में मददगार

    अश्वगंधा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आप को कैंसर से बचाने में सहायक साबित हो सकते हैं। यह आप के जीवन काल की अवधि को बढ़ाता है और आप के शरीर में कैंसर की सेल्स पैदा होने से भी बचाता है। लेकिन हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है इसलिए आप को पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

    सेक्सुअल डिस्फंक्शन को कम करता है

    अगर आप सेक्स में कम रुचि रखती हैं तो अश्वगंधा आपके लिए एक बहुत काम की औषधि है। जो महिलाएं अश्वगन्धा खाती हैं उन्हें अधिक ऑर्गेज्म होते हैं।

    स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करता है

    अश्वगंधा में एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट होता है, जिसका नाम है पॉलीफिनोल्स जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से और आप की स्किन में एजिंग के लक्षण आने से बचाता है।

    कमजोरी दूर करें

    अश्वगंधा के सेवन से कमजोरी दूर होती है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक गिलास दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। इस मिश्रण का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

    हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण करें / अश्वगंधा और दूध पीने से क्या होता है?

    ब्लड प्रेशर नियंत्रण रखने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना एक गिलास दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

    नींद की समस्या दूर होगी

    कई लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते है। अश्वगंधा का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। रात को अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना एक गिलास दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करे। नियमित रूप से अश्वगंधा और दूध का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है।

    पुरुषों के लिए अश्वगंधा बहुत लाभकारी

    अश्वगंधा पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। पुरुषों की यौन संबंधी कई समस्याओं का निवारण अश्वगंधा से होता है।
    -अश्वगंधा नपुंसकता और बांझपन की समस्या भी दूर करता है। जिन्हें संतान नहीं होती वे इसका सेवन कर सकते हैं।
    अश्वगंधा नसों और तंत्रिका तंत्र के कार्य क्षमता को बेहतर बनाकर तनाव को कम करता है। जब तनाव कम होता है तो आपकी काम उत्तेजना बढ़ती है। सेक्स क्षमता भी बढती है।

    अश्वगंधा का सेवन कब-कैसे करें?

    अश्वगंधा के पत्ते भी खा सकते हैं, या चूर्ण भी बना सकते हैं। पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर इसका सेवन किया जाता है। इसके अलावा अश्वगंधा के कैप्सूल भी लिए जाते हैं। अश्वगंधा चाय के रूप में भी मिलती है। इसका रस भी बाजार में आसानी से मिलता है।

    -रात में सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसे खाना खाने के बाद भी लिया जा सकता है।

    -कई लोग खाली पेट भी इसका सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोगों को खाली पेट अश्वगंधा नुकसान करता है,  इसलिए इसके सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या नेचुरापैथी एक्सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन किया जाए।

    अश्वगंधा के नुकसान / Ashwagandha ke Nuksan

    -बल्ड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अश्वगंधा डॉक्टर के परामर्श से ही लेना चाहिए। जिनका बीपी लो होता है उन्हे अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।

    -अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे लेने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले आप डॉक्टर की सलाह लें उसके बाद ही इसका सेवन करें।

    -अश्वगंधा का इस्तेमाल नींद के लिए अच्छा है। लेकिन इसका बहुत दिनों तक इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

    -अश्वगंधा का सही डोज न लेने से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    -अश्वगंधा का ज्यादा प्रयोग आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपको बुखार, थकान, दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved