Hindi News Home Remedies औषधी गुणों से भरपूर है अजवाइन का पानी, सुबह खाली पेट पीने से मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे 
  • औषधी गुणों से भरपूर है अजवाइन का पानी, सुबह खाली पेट पीने से मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे 

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 31 Mar,2023 06:16 PM
    Image Source:
  • किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। इनमें से एक है अजवाइन। इसमें प्रोटीन, फैट, खनिज पदार्थ, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व होने के साथ आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, इसके पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्या से आराम मिलता है। 

    चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में अजवाइन का पानी बनाने की रेसिपी से लेकर इसके फायदों के बारे में बताते हैं...


    सबसे पहले जानते हैं अजवाइन का पानी बनाने का तरीका 

    . इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी और 1 चम्मच अजवाइन डालें। 
    . अब इस पानी को आधा होने तक उबालें। 
    . जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें। 
    . फिर हल्का गुनगुना अजवाइन का पानी पीएं। 
    . आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकती हैं।

    अजवाइन का पानी पीना का सही समय 

    इसे सुबह खाली पीने से सबसे अधिक फायदा मिलेगा। 

    चलिए अब जानते हैं अजवाइन का पानी पीने का फायदों के बारे में...

    कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल 

    अजवाइन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक तत्व होता है। इसका पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है। 

    वजन घटाए

    आप अजवाइन का पानी पीकर अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम कर सकती है। इसके सेवन से आपका वजन कम होकर बॉडी शेप में आएगी। इसके लिए आप सुबह चाय या कॉफी की जगह इस जादुई पानी का सेवन करें। 

    गैस की समस्या से आराम 

    जंक, ऑयली व बाहर का खाना अधिक खाने से गैस की समस्या होना आम बात है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो अजवाइन का पानी आपके लिए रामबाण साबित होगा। यह पेट की गैस, दर्द, ऐंठन आदि से आराम दिलाने में कारगर माना गया है। 

    खांसी से मिलेगा आराम

    अगर आप खांसी, बलगम से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पीेएं। इसके सेवन से खांसी, बलगम, गले संबंधी आदि समस्याओं से आराम मिल सकता है। 

    पीरियड्स दर्द से दिलाए राहत 

    अक्सर लड़कियों को पीरियड्स में दर्द की परेशानी रहती है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीने से राहत मिलती है। इसके सेवन से पेट दर्द व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलता है। इसके साथ ही पीरियड्स खुलकर आते हैं। 
     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved