Hindi News Home Remedies क्या आपने पीया पेठे (Ash Gourd ) का Juice, एक नजर डाले इन चमत्कारी फायदों पर...
  • क्या आपने पीया पेठे (Ash Gourd ) का Juice, एक नजर डाले इन चमत्कारी फायदों पर...

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 30 Jun,2022 09:29 PM
    Image Source:
  • पेठा / Ash Gourd 

    पेठे की सब्जी के साथ-साथ आपने पेठे की मिठाई के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आपने पेठे के जूस के बारे में सुना हैं। जी हां आज हमको पेठे के जूस के बारे में बाने जा रहे है। सफेद पेठे का जूस काफी फायदेमंद होता है , इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन ए, मैग्नीशियम जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप पेठे को सब्जी के रूप में भी करते हैं वो भी फायदेमंद हैं। लेकिन अगर जूस के रूप में लेंगे तो वो सोने पर सुहागा का काम करेगा। पेठे को कई नाम से जाना जाता है, जैसे व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड, वैक्स गार्ड, सफेद कद्दू । इसका रंग बाहर से  हरा और अंदर से सफेद होता है। सबसे अहम बात पेठा खाने की बजाए इसका जूस पीना भी कई रोगों को दूर रखता है।  गर्मी के मौसम में यह बेहद फायदेमंद होता है। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। 

    जूस बनाने और पीने के तरीक पर डाले एक नजर / How do you make ash gourd detox drink?

    सबसे पहले पेठे को छील लें। इसके बाद उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें। अब इसे मिक्सर में डालकर थोड़ा सा पानी डालें और ब्लेंड करें। ब्लेंड होने पर इसे छान कर गिलास में डाले और नींबू का रस,  सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। 

    आईए, एक नजर डालते हैं सफेद पेठे के क्या फायदे हैं?

    Petha Ke Juice Ke Fayde / Ash Gourd juice ke fayde in hindi-

    वजन कम करने में फायदेमंद / Ash Gourd juice benefits for weight loss :-

    वजन कम करने वालों को पेठे का जूस रोजाना पीना चाहिए। यह आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।ऐसे कह सकते हैं कि डी हाइड्रेशन से बचाता है।सफेद पेठे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता हैं। इसका जूस पीने से आपका पेट देर तक भरा रहता हैं, जिससे आपको भूख भी कम लगती है और आप बार-बार खाने से बच सकते हैं।  

    मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट / Benefits of drinking Ash Gourd juice in empty stomach

    अगर आप पेठे का जूस खाली पेट पीते हैं तो  यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। अगर आपको  गैस की समस्या हैं तो इस जूस को जरूर पीजिए। इससे सीने और पेट में जलन की समस्या दूर होगी और तो और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। 

    स्टोन पेन से देता हैं राहत / Benefits of drinking Ash Gourd juice for Stone pain

    अगर आपको स्टोन पेन हैं तो सफेद पेठे का रस आपको राहत देगा। इसे पीते समय आप इस जूस में चुटकी भर हींग मिलाए और रोजाना इसका सेवन करे। इसके आपकी पथरी मलमूत्र मार्ग के जरिए निकल जाएगी।  इसमें विटामिन सी, विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाई जाती है।  पथरी के लक्षण उसके आकार और साइज़ के ऊपर निर्भर करते हैं। कई बार ये स्टोन बहुत छोटी होती हैं और बिना किसी दर्द और शिकायत के मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती हैं। जैसे ही उसका साइज़ बढ़ता है तो व्यक्ति दर्द झेलता है। इस समस्या से व्यक्ति को उल्टी जैसा महसूस होता है। इसके अलावा पेशाब करते समय दर्द या जलन होना, बदबूदार पेशाब आना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved