Hindi News Life Style सुबह और शाम की सैर के फायदे
  • सुबह और शाम की सैर के फायदे

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 07 May,2021 02:15 PM
    Image Source:
  • घर बैठे-बैठे वज़न बढ़ गया है, या फिर यूं कहें की वर्क फ्रॉम होम करते-करते अपना वर्क-आउट भूल गए हैं। ऐसे में घर से बाहर थोड़ी देर वॉक करना फायदेमंद रहेगा। अक्सर वॉक यानी सैर करने की बात वज़न घटाने के लिए तुरंत ही इस्तेमाल होती है, पर सैर करना सिर्फ वज़न घटने तक ही सीमित नहीं है। 

    वॉक करना हर उस व्यक्ति के लिए फायदेमंद है, जो वेइट्स (Weight) नहीं उठा सकते हैं, जो हाल ही में मां बनी हो, या जिनकी उम्र ज़्यादा हो, या फिर छोटे बच्चे, या फिर वो लोग जो काफी समय से व्यायाम छोड़ चुके हैं और अब एक लंबे अंतराल के बाद व्यायाम शुरू करना चाहते हैं। या फिर वो लोग जो शारीरिक किसी असुविधा के कारण व्यायाम नहीं कर पाते हैं, या फिर हर वो आम इंसान जो बस खुली हवा में थोड़ी देर सांस लेकर अपना स्वास्थ बनाना चाहता है। कोशिश करें की आप रोज़ कम से कम 10 मिनट वॉक ज़रूर करें। आइये इस लेख में जानते हैं की वॉक करने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

    मॉर्निंग वॉक करने के फायदे / Benefits of Morning walk in Hindi

    1. दिल के लिए फायदेमंद
       
    2. रोजाना आधे घंटे तक सैर करें, इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा दिल से संबंधित बहुत सारी समस्याएं खत्म होती हैं।
       
    3. रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण 
       
    4. सैर करने से ब्लड प्रेशर नार्मल होता है। आपका उच्च रक्तचाप और अधिक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। 
       
    5. जोड़ों में ताक़त आती है: एक शोध के मुताबिक रोज़ाना सैर करने से शरीर जोड़ों और मांसपेशियों को नई एनर्जी मिलती है।
       
    6. तनाव से निजात: आधे घंटे की वॉक, विशेषकर सुबह के वक्त चलने से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। वॉक करने से टेंशन से मुक्ति मिलती है। वॉक करेंगे तो खुद को फ्रेश भी महसूस करेंगे।  
       
    7. मधुमेह से लड़ने में मददगार: शुगर की बीमारी यानी मधुमेह में रोज़ाना वॉक करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। 
       
    8. रक्त संचालन स्वस्थ करता है: वॉक करने से मसल्स में रक्त संचालन बढ़ता है साथ ही यह मसल्स इंजरी को भी कम करता है। 
       
    9. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है: नियमित वॉक करने पर आपके शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म की गति भी तेज़ होती है।
       
    10. इतने सारे फायदे हैं तो फिर रोज़ वॉक करने से परहेज़ क्यों करना है? कम से कम आधे घंटे का समय तो आप अपने आप के लिए निकाल ही सकते है। वैसे वॉक करने से क्या-क्या फायदे होते है, वो तो पता चल गया, अब जानते है की वॉक, खासकर मॉर्निंग वॉक करने के बाद क्या करना चाहिए। 

    मॉर्निंग वॉक के बाद क्या करना चाहिए

    भूख का ध्यान रखें: सुबह सैर करने के बाद काफी भूख लगती है। वॉक के बाद आपको ध्यान रखना है की आप फाइबर और प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाएं। आप ओट्स, अंडे, अल्मोंड्स इत्यादि खा सकते है। 

    रेस्ट करें: आधे घंटे या एक घंटे के वॉक के बाद जब आप घर आये तो पांच से दस मिनट रेस्ट ज़रूर करें। अगर आते ही आप काम पर लग जाएंगे तो आपको काफी थकान हो सकती है और आप के मांसपेशियों में भी ज़ोर पड़ेगा।  

    कपड़े बदल लें: जैसे ही आप वॉक करके घर वापस आये, तुरंत ही अपने पसीने वाले कपड़े बदल लें। नहीं तो शरीर में गंदे बैक्टीरिया घर कर लेंगे और आपको त्वचा संबंधित इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकती है। 

    पंखा ना चलाएं: वॉक करके घर आये तो तुरंत ही पंखा चलाकर पसीना न सुखाएं, इससे आपको ठंड लग सकती है। बेहतर है बाहर से आकर अच्छे से हाथ मुंह साफ़ करके आप फिर रेस्ट करें। 

     निम्नलिखित कुछ चीजों का वॉक करते समय ध्यान रखें

    1. मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें। 
       
    2. टहलने का मार्ग तय कर लें । 
       
    3. अपने साथ टॉवल और पानी कैरी करें। 
       
    4. एक घंटे वॉकिंग करते हैं तो बीच में दो से तीन बार थोड़ा-थोड़ा पानी अवश्य पीएं। 
       
    5. वॉक शुरू करने के पहले बॉडी स्ट्रेच करना न भूलें। 
       
    6. समतल सतहों पर टहलें। नहीं तो चोट लगने का खतरा होगा। 


    अब अगर सुबह सैर नहीं कर सकते है तो शाम को सैर ज़रूर करें, 

    शाम की सैर के फायदे। Benefits of Evening Walk in Hindi

    1. आरामदेह होता है: दिनभर काम करने के बाद काफी थकान हो जाती है, अगर आप रात में एक वॉक लेंगे तो आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। यही एक समय है, जब आप वॉक लेकर अपनी शारीरिक और मानसिक थकान को दूर कर सकते हैं। 
       
    2. भोजन पचाने में आसानी: यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो आपका भोजन सही तरह से पच नहीं पाता और कई  तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप भोजन के कुछ देर बाद शाम को टहलते हैं, तो आपका खाना आसानी से पच जाता।
       
    3. इंसोम्निया से मिलेगा आराम: अक्सर पुरे दिन ज़्यादा थकान होने के बाद रात को नींद नहीं आती है।  यहां तक की मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल से भी रात की नींद गायब हो जाती है।  अगर आप रात को खाने के बाद सैर करते है तो आपको नींद अच्छी आती है। और आपको डिप्रेशन से भी मुक्ति मिलती है।



     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved