- .
- .
- .
- .
27 Jun,2022 08:57 PM- 6/27/2022 8:57:46 PM

Image Source:
मां बनना हर लड़की के लिए सबसे खूबसूरत पल हैं। 9 महीने बच्चे को अपने पेट में रखने का एहसास सबसे अलग और सुखदायक होता है। गर्भावस्था के दौरान महिला कई तरह के सपने सजाती है। हर समय उसके मन में यह जानने की काफी उमंग होती है कि गर्भ किस तरह से पल रहा है उसका विकास कैसे से हो रहा है, वो क्या कर रहा है।
9 महीने तक अपने पेट में बच्चा होने का ऐहसास जीती रही लड़की
यहां तक कि परिवार के दूसरे लोग भी इस दौरान महिला की काफी देखभाल करते हैं। वहींजैसे-जैसे गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ बढ़ती हैं, वैसे-वैसे पेट भी बाहर निकलता है और पता चलता हैं कि बच्चा मां के गर्भ में बढ़ रहा है। लेकिन हाल ही में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां एक महिला 9 महीने तक अपने पेट में बच्चा होने का ऐहसास जीती रही। लेकिन जब समय आया तो खुद को वह अच्छा महसूस नहीं कर रही थी तो डॉक्टर की सलाह पर उसने अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो पेट में बच्चा नहीं बल्कि कुछ डराने वाली चीज थी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को देख पेट डॉक्टर भी हैरान थे।
खुद को गर्भवती समझ रही थी लड़की
एक निजी चैनल में छपी खबर के अनुसार होली वेल्हम (21)का पेट लगातार बढ़ रहा था। खुद को गर्भवती समझ रही लड़की ने जब 9 महीने पूरे होने पर डॉक्टर को दिखाया तो अल्ट्रासाउंड में वह प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उसके दाहिने अंडाशय के पास एक बड़ा ओवेरियन सिस्ट दिखाई पड़ा है। इस घटना के बाद डॉक्टर सहित महिला हैरान रह गए। मानों जैसे उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो।
महिला के पेट से मिला फुटबॉल से भी बड़ा दिखने वाला सिस्ट
रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पेट में मिलने वाला सिस्ट करीब 27 सेमी का था, जो एक फुटबॉल से भी बड़ा दिख रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ओवरी में या इसकी सतह पर द्रव से भरी थैली बन जाती है, जिसे ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है। कई महिलाओं को ये सिस्ट कभी ना कभी होते हैं। ये सिस्ट कभी छोटे या कभी काफी बढ़े हो सकते हैं। हालांकि छोटे सिस्ट से कोई समस्या नहीं होती और ये बिना इलाज के ही ठीक होकर गायब हो जाते हैं। लेकिन बड़े सिस्ट समस्या पैदा कर सकते हैं।
आप्रेशन में दिखा ये रहस्य
डॉक्टर का कहना है कि ऐसा हुए कुछ महिला होली के साथ हुए, पेट में तरल जमा होने पर उसका पेट भी फूल गया था। सर्जरी के दौरान सर्जन ने उसके दाहिने अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से जुड़े सिस्ट को अलग कर दिया और होली वापस से पहले जैसी हो गई है।साथ ही साथ सर्जरी के दौरान एक अंडाशय को भी हटाना पड़ा क्योंकि उसके अंदर सिस्ट बढ़ रहा था। इसका एक ही हल था सर्जरी इसी के द्वारा महिला के दाहिने दाहिने अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से जुड़े सिस्ट को अलग किया गया। इसे महिला पहले जैसे आकार में लौट आई।