Hindi News Life Style आज ही ट्राई करें इनमें से कोई 1 तेल, नहीं होगी स्कैल्प से जुड़ी ये समस्याएं!
  • आज ही ट्राई करें इनमें से कोई 1 तेल, नहीं होगी स्कैल्प से जुड़ी ये समस्याएं!

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 29 Mar,2023 11:45 AM
    Image Source:
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी व बालों की सही देखभाल न करने से कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण बहुत सी लड़कियों को स्कैल्प में पपड़ी जमने, ड्राईनेस, खुजली, हेयर फॉल की परेशानी सताती है। समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो समस्या बढ़ भी सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ नैचुरल तेल के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से आप कुछ हफ्तों में ही अपने बालों में फर्क महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं इन हेयर ऑयल्स के बारे में...

    बादाम तेल 

    बादाम तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे बालों की मसाज करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। ऐसे में डैंड्रफ, ड्राईनेस, पपड़ी बनने, झड़ने आदि की समस्या से राहत मिलती है। आप इसे हल्का गर्म करके सिर पर मसाज करके लगा सकती है। इसके लिए इसे 1 घंटा या सारी रात लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे जरूर लगाएं। 

    नारियल तेल 

    स्कैल्प को हैल्दी रखने के लिए नारियल का तेल भी कारगर माना गया है। इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग एजेंट बालों और स्कैल्प को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही डैंड्रफ, फंगस, पपड़ी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप नारियल तेल को हल्का गर्म करके सिर पर हल्के हाथों से लगाएं। 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। अगले दिन बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

    भृंगराज तेल 

    अगर आप बालों में रुसी की समस्या से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए भृंगराज तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए सोने से पहले स्कैल्प की अच्छे से इस तेल की मदद से मसाज करें। अगले दिन बालों को नैचुरल शैंपू से धो लें। ये बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करने के साथ नरिश करेगा। ऐसे में डैंड्रफ, ड्राईनेस, फ्रिजी हेयर जैसी समस्या दूर होगी। इसके अलावा बालों का झड़ना बंद होकर ये तेजी से बढ़ेंगे। 

    जैतून का तेल 

    बालों के लिए जैतून का तेल भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे स्कैल्प की मालिश करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं जिन लोगों को सिर में ड्राईनेस और पपड़ी की समस्या हैं उन्हें 2-3 बार ही इसे इस्तेमाल करने पर फर्क महसूस होगा। ये बालों को पोषण देने के साथ इसे लंबा, घना, मुलायम करने में मदद करता है। इसके लिए सोने से पहले हल्के गुनगुने जैतून तेल से स्कैल्प की मसाज करें। अगले दिन इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। अगर आपके पास समय की कमी हैं तो इसे 1 घंटा लगाकर ही बाल धो लें। 
     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved