Hindi News National क्यों प्रसिद्ध है अमरनाथ गुफा, जानें इस यात्रा के लिए भक्तों को किन-किन बातों का रखना होता है ध्यान
  • क्यों प्रसिद्ध है अमरनाथ गुफा, जानें इस यात्रा के लिए भक्तों को किन-किन बातों का रखना होता है ध्यान

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 07 Jul,2022 05:54 PM
    Image Source:
  • 30 जून से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) में इस साल तीर्थयात्रियों का महासंगम दिख रहा है। बता दें कि हिंदुओं का  अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं। वहीं कोरोना के बाद बड़ी संख्या में यात्री इस बार भोले बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।  वहीं सरकार ने भी इस यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर दिए है। वहीं अग आप भी  श्री अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आईए आपकों बताते है इस यात्रा के बारे में जरूरी बातें.....

    अमरनाथ का रजिस्ट्रेशन कैसे होता है?
    अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process) शुरू हो चुकी है। इस बार अमरनाथ की यात्रा 56 दिनों तक जारी रहेगी।  अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिसियल वेबसाइट के  jksasb.nic.in पर करवा सकते है।   

    अमरनाथ यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज (document)
    -यात्रा आवेदन पत्र
    -अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
    -चार पासपोर्ट साइज फोटो 

    अमरनाथ कब जाना चाहिए?
    अमरनाथ गुफा जून से अगस्त तक केवल तीन महीने के लिए खुलती है। इस साल 2022 की अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस साल की अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल की अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर कुल 43 दिनों तक चलेगी। इस बीच आप यात्रा  कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन पहले करना होगा । 

    अमरनाथ यात्रा कितने दिनों में पूरी होती है 
     अमरनाथ यात्रा की शुरूआत पहलगाम से शुरू होती है और यहां से करीब 5 से 6 दिनों का वक्त लगता है। यह मार्ग करीब 35 किलोमीटर लंबा है। यह रास्ता काफी जोखिम भरा है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए एक दूसरा मार्ग बालटाल भी है, जो पहलगाम वाले रास्ते से छोटा  है लेकिन खतरे से भरा हुआ है। बारिश के समय रास्ता काफी खस्ता हो जाता है। 
      
     अमरनाथ यात्रा पर कितना खर्च आता है? 
    अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु   बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र 5 से 6 हजार रुपऐ में कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी लग्जरी सुविधा का आनंद लेते हुए बाबा के धाम में मत्था टेकना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति खर्च करीब 10 से 15 हजार रुपया खर्चा आ सकता है। 
     
     इसलिए प्रसिद्ध है अमरनाथ
    अमरनाथ गुफा हिंदुओं का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। और यह अमरनाथ बर्फ से शिव लिंग के प्राकृतिक गठन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पवित्र गुफा के लिए यह दिव्य यात्रा केवल श्रावण के महीनों यानी जुलाई और अगस्त में खोली जाती है । 

    अमरनाथ गुफा में कबूतरों का रहस्य
    पुराणों में ऐसी मान्‍यता है कि जब शिवजी माता पार्वती को अमरत्‍व का ज्ञान दे रहे थे, तब उस समय उस गुफा में उन दोनों के अलावा कबूतर का एक जोड़ा भी था। शिवजी के मुख से कथा सुनने के बाद यह कबूतर का जोड़ा भी अमर हो गया था हालांकि इस दौरान माता पार्वती सो गई थी।  माना जाता है कि अमरनाथ गुफा में एक कबूतर का जोड़ा रहता है। 

    ऐसे हुई थी अमरनाथ की खोज  
      जम्मू कश्मीर के पहलगाम में  अमरनाथ गुफा के बारे में जो कथा प्रचलित है उसके अनुसार इसकी खोज बूटा मलिक ने की। थी जो वहां  भेड़ चराने का काम करता था एक दिन  वह भेड़ें चराते-चराते बहुत दूर निकल गया जहां उसने वीरान इलाके में विशाल बर्फीला शिवलिंग देखा।  इसके बाद उसने यह बात गांव के मुखिया को बताई।
     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved