Hindi News National किसी Model से कम नहीं CM भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर, क्या आपने देखा इनका अंदाज...
  • किसी Model से कम नहीं CM भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर, क्या आपने देखा इनका अंदाज...

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 07 Jul,2022 05:53 PM
    Image Source:
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध  गए  है। सिख रिती-रिवाज के साथ दोनों ने 'लावां-फेरे लिए।  भगवंत मान की  पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं।  बताया जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर हिसार की रहने वाली है और इस रिश्ते को भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही तय किया है। 

    लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगी नई दुल्हन
    हाल ही में  गुरप्रीत कौर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में गुरप्रीत कौर किसी मॉडल से कम नहीं लग रही। उनका अंदाज अलग और बिंदास नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरप्रीत कौर  32 साल की हैं और भगवंत मान 48 साल के है। सी.एम. मान से 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी। मान साहिब  भी उनके खूबसूरत अंदाज से नजर नहीं हटा रहे थे। 

    एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे दोनों...
    भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसी साल हुए पंजाब चुनाव के प्रचार के दौरान गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के साथ दिया था। दोनों काफी समय से एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। इस रिश्ते को भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही तय किया है। 


    किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं गुरप्रीत कौर 
     साल 2013 में डॉक्टर गुरप्रीत ने अंबाला स्थित मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था और साल 2017 में मेडिकल की डिग्री हासिल की। गुरप्रीत का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में स्थित तिलक नगर का रहने वाला है। गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है, जो एक किसान है और मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। इसके अलावा गुरप्रीत के परिवार में उनकी दो बहनें भी हैं। गुरप्रीत परिवार में सबसे छोटी हैं और उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया और दूसरी बहन अमेरिका में रहती हैं।

    2015 में हो चुका है भगवंत मान का तलाक
    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का यह दूसरा विवाह है। उनका 6 साल पहले 2015 में तलाक हो गया था। पहले विवाह में मान के 2 बच्चे है, जो उनके शपथ समारोह में शामिल हुए थे। तलाक के बाद उनकी पत्नी और बच्चे अमरीका चले गए थे।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved