Hindi News Relationship Parenting Tips: कम उम्र में ही बच्चे का दिमाग होगा तेज, बस खिलाएं ये Superfood
  • Parenting Tips: कम उम्र में ही बच्चे का दिमाग होगा तेज, बस खिलाएं ये Superfood

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 01 Aug,2022 06:15 PM
    Image Source:
  • बच्चों की बढ़ती उम्र में उनकी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इससे उनका दिमागी विकास बेहतर तरीके से होता है। वहीं दिमाग के विकास के लिए बच्चों की डेली डाइट (children daily diet) में प्रोटीन, जिंक, आयरन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी बढ़ती उम्र में है तो आप उनकी डाइट में कुछ हैल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

    सूखे मेवे

    बढ़ते बच्चों की डेली डाइट में सूखे मेवे (dry fruit) जरूर शामिल करने चाहिए। नट्स व बीज विटामिन ई, प्रोटीन, फैटी एसिड, आयरन, जिंक आदि से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से बच्चे का दिमागी विकास होने में मदद मिलती है। उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

    ओट्स

    ओट्स फाइबर, विटामिन ई, जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। शिशु के दिमाग का विकास करने में यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप इसे बच्चे को खिला सकते हैं। इससे उसका दिमाग तेज होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलेगी। 

    सब्जियां

    पालक, केल, ब्रेकोली  व अन्य पत्तेदार सब्जियों दिमाग के लिए बेहतर मानी जाती है। ऐसे में आप बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें ये सब्जियां जरूर खिलाएं। 

    साबुत अनाज 

    साबुत अनाज का सेवन करने से दिमाग को एनर्जी मिलती है। यह रक्त वाहिका (blood vessel) में ग्लूकोज को धीरे से रिलीज करने में मदद करता है। साथ ही इसमें दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी फोलिक एसिड भी होते हैं। इससे बच्चा दिनभर एनर्जी से भरा भी रहता है। 

    जामुन 

    मीठे और कसैले से स्वाद वाले जामुन एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से बच्चे नेगेटिविटी से दूर रहते हैं। 

    अंडे 

    बच्चे के बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अंडे फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद अधिक मात्रा में प्रोटीन दिमाग की सेहत को हैल्दी रखने में मदद करता है। एक अध्ययन (research) के अनुसार, अंडे जर्दी में मेकोलिन नामक तत्व होता रहै जो शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर (neuro transmeter) की मात्रा को बढ़ाने में मददगार होता है। 

    संतरा 

    बच्चे के दिमाग को हैल्दी व एक्टिव रखने के लिए संतरा फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर संतरा बच्चे का दिमागी विकास करने में मदद करता है। 

    दही

    बच्चे की मेंटल हेल्थ (mental health) तेज करने के लिए उसे प्रोटीन से भरपूर दही खिलाना बेस्ट ऑप्शन है। यह बच्चे का दिमागी विकास अधिक करने के साथ एनर्जी बनाएं रखने में मदद करता है। 

    सैल्मन

    अगर आप नॉनवेजिटेरियर (non-vegetarian) है तो बच्चे के दिमाग की ग्रोथ के लिए उसकी डेली डाइट में सैल्मन शामिल कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मेंटल लेवल बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा टूना में लीन प्रोटीन अधिक होने से बच्चों की डाइट में इसे भी शामिल किया जा सकता है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved