Hindi News Religion Culture बिना घर को तोड़े ऐसे ठीक करें वास्तुदोष, होगा सकारात्मक ऊर्जा का वास 
  • बिना घर को तोड़े ऐसे ठीक करें वास्तुदोष, होगा सकारात्मक ऊर्जा का वास 

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 30 Mar,2023 02:53 PM
    Image Source:
  • वास्तु शास्त्र अनुसार, घर में वास्तुदोष होने से गृह कलेश, बीमारी आदि का सामना करना पड़ता है। वहीं इससे बचने के लिए कुछ लोग वास्तु के मुताबिक घर को बनवाते हैं। मगर आज हम आपके लिए मोर पंख से जुड़े कुछ कारगर उपाय लेकर आए है। इसकी मदद से आप घर को बिना तोड़े वास्तुदोष से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा जीवन की अन्य समस्याओं से भी बच सकते हैं। 

    वास्तुदोष होगा दूर 

    घर का वास्तु खराब होने से जीवन व पारिवारिक समस्याएं सताती है। ऐसे में घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में मोर पंख लगा दें। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है। 

    गृह क्लेश होगा दूर 

    जो लोग गृह क्लेश से परेशान हैं तो मोर पंख से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए घर के मेन गेट पर 3 मोर पंख लगा दें। इसे लगाते समय लगातार “ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा” मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इस उपाय से पारिवारिक कलह दूर होने के साथ बुरी नजर से बचाव रहता है। 

    शत्रु पर विजय पाने के लिए

    जो लोग शत्रुओं से परेशान हैं तो मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के माथे से थोड़ा सा सिंदूर लें। फिर इस सिंदूर को एक मोर पंख कर लगाकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इससे जीवन में शत्रुओं का नाश हो जाता है। 

    सकारात्मक ऊर्जा का होगा वास 

    घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने से क्लेश, परेशानियां, बीमारियां आदि का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए घर के ईशान कोण में श्रीकृष्ण के चित्र के साथ मोर पंख लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। 

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved