हिंदू धर्म में अलग-अलग तिथियों का विशेष महत्व है। वहीं आज यानी 29 मार्च को देशभर के लोगों ने मां वैष्णों की अष्टमी तिथि की पूजा की है। इस दौरान मां के भक्त मां के बाल स्वरूप की कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनका पूजन करते हैं। उन्हें भोग, दक्षिणा व अन्य उपहार देकर माता रानी का आशीर्वाद पाते हैं। वहीं इसके अगले दिन नवमी तिथि मनाई जाती है। वहीं कुछ लोग नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं।
इस दिन होगा नवमी पूजन
मान्यता है कि इस दिन (चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि) पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था। ऐसे में इन दिन पर श्रीराम के जन्मदिन की अलग ही धूम देखने को मिलती है। इस दिन को राम नवमी भी कहा जाता है। इस शुभ दिन पर देशभर में शोभा यात्रा, रामायण और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ भी किया जाता है। वहीं कई लोग रामायण पाठ को पहले नवरात्रि से शुरू करके इस दिन इसका भोग (समाप्ति) डालते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस बार की नवमी बेहद शुभ है। कहा जा रहा है कि इस दिन कई शुभ संयोग एक साथ पड़ रहे हैं।
चलिए जानते हैं राम नवमी शुभ मुहूर्त व संयोगों के बारे में...
राम नवमी शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि आरंभ- 29 मार्च 2023, रात 9:07 मिनट से
नवमी तिथि समाप्त- 30 मार्च 2023, रात 11:30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 30 मार्च को ही नवमी पूजा व कन्या पूजन होगा।
नवमी पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 11:11 से 01: 40 तक। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रभु श्रीराम इसी दिन धरती पर अवतरित हुए थे।
राम नवमी पर बन रहे 5 शुभ संयोग
ज्योतिषशास्त्र अनुसार, राम नवमी के पावन दिन पर अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके साथ ही ये शुभ दिन गुरुवार को पड़ने से और भी शुभ माना जा रहा है।
इस दिन से शुरू होंगे सभी मांगलिक कार्य
राम नवमी के दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन से शादी, दुकान का उद्घाटन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना आदि मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं।