Hindi News Religion Culture नवरात्रि पर करें ये सरस उपाय, मां दुर्गा दूर करेगी सारे दुख-दर्द
  • नवरात्रि पर करें ये सरस उपाय, मां दुर्गा दूर करेगी सारे दुख-दर्द

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 27 Mar,2023 04:49 PM
    Image Source:
  • चैत्र नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां कि भक्ति करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। वहीं ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, इन नौ दिनों में कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। 

    चलिए जानते हैं कुछ आसान व चमत्कारी उपाय...


    सुख-समृद्धि के लिए

    नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती पढ़ने का खास महत्व है। मगर आप पूरी दुर्गा सप्तशती को एक बार में नहीं पढ़ सकते तो रोजाना उसके 11 वें अध्याय का पाठ करें। मान्यता है कि इस पाठ को पढ़ने से मां दुर्गा की असीम कृपा बरसती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, खुशहाली का माहौल बना रहता है। 

    धन प्राप्ति के लिए 

    अगर आप धन संबंधी समस्या से परेशान है तो दुर्गा मां का ये सरल का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए दुर्गा बीसा यंत्र की घर के मंदिर में स्थापना करें। रोजाना इस यंत्र की पूजा करें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। धन व अन्न से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसके अलावा आय के अन्य स्त्रोत बनते हैं। 

    मनोकामना पूूर्ति के लिए 

    अगर आपके मन में किसी भी तरह की कोई कामना है तो पान के पत्ते में 2 साबुत लौंग रखें। फिर इसे ऐसे ही या लपेट लें। इसके बाद इसे बहते जल में बहा लें। इस उपाय को करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की कृपा से सभी रुके काम जल्दी ही पूरे हो जाते हैं। 

    तरक्की के लिए

    जो लोग कारोबार व व्यापार को लेकर दुखी हैं वे नवरात्रि के किसी भी दिन मां दुर्गा को पान का बीड़ा चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे मां अपने प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती है। ऐसे में कारोबार, व्यापार में आने वाली परेशानियां दूर होती है। इसके साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा जो लोग नौकरी करते हैं वे भी तरक्की पाने के लिए इस उपाय को कर सकते हैं। 

    सकारात्मक ऊर्जा के लिए 

    नवरात्रि के दिनों में कपूर का दीपक जलाएं। फिर इससे देवी मां की आरती करें। इसके बाद घर के मेन गेट के पास भी 1 कपूर का दीपक जला दें। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती है। इसतरह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved