Hindi News Religion Culture Naag Panchami 2021 Date: नाग पंचमी कब है, कितने तारीख को है, जानें पूजा विधि और Naag Panchami Status
  • Naag Panchami 2021 Date: नाग पंचमी कब है, कितने तारीख को है, जानें पूजा विधि और Naag Panchami Status

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 28 Jul,2021 07:27 PM
    Image Source:
  • नाग पंचमी के बारे में

    सनातन धर्म में नागों को बहुत शुभ माना गया है, कहा जाता है कि नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मानाया जाता है। अंग्रेजी पंचांग के अनुसार, यह तिथि अक्सर जुलाई या अगस्त महीने में पड़ती है। इस दिन व्रत रखा जाता है तथा नाग देवता की पूजा की जाती है।

     

    नाग पंचमी कब है 2021 /  नाग पंचमी कितने तारीख को है 

    श्रावण शुक्ल पंचमी को नागव्रत रखा जाता है। अब पंचमी तीन मुहूर्त से कम हो और पहले दिन तीन मुहूर्त से कम रहने वाली चतुर्थी से युक्त हो तो पहले ही दिन व्रत होता है। मान्यता है कि अगर पहले दिन पंचमी तीन मुहूर्त से ज्यादा रहने वाली चतुर्थी से युक्त हो तो दूसरे दिन दो मुहूर्त तक रहने वाली पंचमी में भी व्रत किया जा सकता है।

    पंचमी तिथि प्रारंभ :- 12 अगस्त 2021 दोपहर (03:24)
    पंचमी तिथि समापन :- 13 अगस्त 2021 दोपहर (01:42)
    नाग पंचमी 2021 पूजा मुहूर्त :- 13 अगस्त सुबह 05:49 से लेकर सुबह 08:28 तक

     

    नाग पंचमी के मंत्र

    नाग पंचमी पर मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मंत्रों के जाप से भगवान नाग देवता प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। नाग पंचमी पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें।

    सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
    ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता:॥
    ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।
    ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नम:॥

    अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
    शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
    एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
    सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषत:।
    तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

     

    नाग पंचमी पर किन नागों की पूजा होती है, 12 नाग कौन से हैं

    नाग पंचमी पर नागों को विशेष रूप से दूध अर्पित किया जाता है। नाग पंचमी पर हिंदू धर्म शास्त्रों में उल्लेखित बारह नागों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। यह बारह नाग अनन्त, वासुकि, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक और पिङ्गल हैं।

     

    नाग पंचमी की पूजा विधि 

    चतुर्थी के दिन सिर्फ एक बार भोजन और पंचमी को उपवास रखकर शाम में भोजन करना चाहिए। पूजा के लिए नाग चित्र या मिट्टी की सर्प मूर्ति लकड़ी की चौकी पर रखकर ही पूजा करें। हल्दी, रोली (लाल सिंदूर), चावल और फूल चढ़कर नाग देवता की पूजा करें। कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद नाग की आरती उतारें। पूजा के अंत में नाग पंचमी की कथा सुननी चाहिए।

     

    नाग पंचमी का महत्व

    धन-समृद्धि पाने के लिए भी नाग देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नाग देवता, धन की देवी मां लक्ष्मी की रक्षा करते हैं। इस दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिवलिंग स्वरुप की आराधना से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो उसे इस दोष से बचने के लिए नाग पंचमी का व्रत अवश्य करना चाहिए। अगर आपको अक्सर सपने में सांप दिखाई देता है या फिर आपको सांप से अधिक डर लगता है तो आपको विधि-विधान से सांप की पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से नागपंचमी के दिन जरूर नाग की पूजा करें। इससे सांपों को लेकर आपका भय दूर हो जाएगा।

     

    Naag Panchami Status / Messages / images

    महादेव का है आभूषण
    श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
    अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
    ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
    नाग पंचमी की शुभकामनाएं


    ऊं नमः शिवाय
    शब्द में सारा जग समाए
    हर इच्छा पूरी कर जाएं
    भोले बाबा वो कहलाएं
    हर हर महादेव।।
    नाग पंचमी की शुभकामनाएं

    सावन के महीने में नाग पंचमी का त्यौहार है,
    भगवान शिव के गले में सापों का हार है,
    जो पिलाए दूध सच्चे दिल से सापों को,
    उसका बेड़ा पार है।
    नागपंचमी पर ढेर सारी शुभकामनाएँ

    नाग पंचमी की शुभकामनाएँ
    देवाधिपति महादेव का है आभूषण
    श्री विष्णु भगवान का है शेष नाग सिंहासन
    अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
    ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।।
    शुभ नाग पंचमी

    The mere utterance of OM Namah Shivaya with devotion is substantial to make you feel the power of God within you. 
    Happy Nag Panchami!

    This Nag Panchami here's extending my warm greetings to you and your loved ones. Have a blessed day and joyous year ahead!

    Om Namah Shivay! May the blessings of Lord Shiva remain with you throughout your life. 
    Subha Nag Panchami!

    On this auspicious day of Nag Panchami may Lord Shiva bless you with good health, 
    happiness and prosperity!

    Om Namah Shivaya! 
    Happy Nag Panchami!

    May the glory of the divine Shiva, remind us of our capabilities and help us attain success. Wishing you and your family, 
    Happy Nag Panchami!

    May Lord Shiva shower all his choicest blessings upon you on the occasion of Nag Panchami!

    May the Almighty banishes all the difficulty in your life on the occasion of Nag Panchami.

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved