Hindi News Fashion पिया के नाम की मेहंदी लगवाने से पहले ये Outfits बनाएंगे आपको Glamour, एक बार जरूर करें TRY
  • पिया के नाम की मेहंदी लगवाने से पहले ये Outfits बनाएंगे आपको Glamour, एक बार जरूर करें TRY

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 20 Jun,2022 09:10 PM
    Image Source:
  • हर लड़की का सपना होता हैं कि वह अपनी शादी में बेहद खुबसूरत दिखे। छोटे-से छोटे फंक्शन में वह अपने लुक को चार चांद लगाना चाहती है। अगर बात करें शादी के फंक्शन की तो वे चाहती हैं कि उनका लुक सबसे बहतरीन लगे। जी हां,  शादी के फंक्शन में मेहंदी सेरेमनी में भी लड़कियां आजकल कुछ हटके ट्राई करना पसंद करती हैं। पिया के नाम की मेहंदी लगवाने से पहले हर लड़की खुद को अलग लुक में देखना चाहेगी। मेहंदी ही एक ऐसा रीति-रिवाज हैं, जो आपके ब्राइडल लुक को कंप्लीट करता है। माना जाता हैं कि अगर महेंगी अच्छी रची तो सास और पति बेहद प्यार करने वाला माना जाता है। इसके लिए लड़कियां मेहंदी का रंग अच्छा रचाने के लिए खूब मेहनत करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास आउटफिट्स, जो आपके लुक को बना देंगे Glamour। आईए, एक नजर डालते हैं इन Outfits परः-

    Crop Top With Skirt
    मेंहदी के फंक्शन में आप   इंडो वेस्टर्न फ्यूजन ट्राई कर सकती है। क्रॉप टॉप और स्कर्ट जैसा ऑउटफिट आपके लुक को चार चांद लगा देगा। आप इस लुक को अपनी मेंहदी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। 

    Ruffle saree
    किसी भी इंडियन फंक्शन के लिए साड़ी से बेहतर क्या हो सकता है। यह मॉडर्न के साथ ट्रैडिशनल लुक देती है। आजकल रफल साड़ी का ट्रैंड काफी चर्चा में है। मेंहदी से लेकर संगीत सेरेमनी, कॉकटेल पार्टी जैसे किसी भी फंक्शन में आप रफल साड़ी को ट्राई कर सकते है। 

    Dhoti pants with peplum Top
    जी हां, धोती स्टाइल लड़के ही नहीं आजकल इसे कैरी करने में लड़कियां भी पीछे नहीं हट रही। धोती को आप पेप्लम टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत और पहनने में काफी कम्फर्टेबल होता है। मेहंदी के देर तक चलने वाले फंक्शन में बैठना हो या फिर डांस करना, दोनों ही लिहाज से ये परफेक्ट च्वाइस है।

    Floral Printed Outfits
    गर्मियों के मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी अच्छा लगता हैं। अगर शादी हो गर्मी में तो फ्लोरल प्रिंट बखूब लगता है। जी हां, ऐसे कह सकते हैं कि ये समरी और फ्रेश लगते हैं। इसीलिए अगर आप एक समर ब्राइड हैं तो यह ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।

    Drep dress
    आप मेहंदी सेरेमनी में ड्रेप ड्रेस को पहन सकती है। इससे आपका लुक बेहद ही स्टाइलिश लगेगा। आप   साड़ी को ब्लेज़र या जैकेट के साथ पहन कर अपने लुक को नया ट्विस्ट दे सकती हैं।

    sharara gharara
    ट्रेडिश्नल ड्रेस शरारा घरारा भी आज कल लड़कियां महेंदी सेरेमनी के लिए काफी पसंद कर रही है। इसे आप काफी कम्फर्टेबल होकर कैरी कर सकती है। स्लिम फिट लड़कियों के लिए ये लुक बेहद सुंदर लगेगा। 

    Gown
    आप गाऊन से खुद को अलग लुक दे सकती है। लेकिन गाऊन काफी कॉमन माना जा रहा है लेकिन आप मोटी हैं तो लॉग ड्रेस के साथ आपके लुक काफी अच्छा दिख सकत हैं। 

    Lehnga
    लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप हर किसी फंक्शन पर कैरी कर सकती है। यह एक काफी कम्फर्टेबल ड्रेस हैं।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved