लड़कियां जमाने के मुताबिक चलना पसंद करती है। ऐसे में वे हमेशा से ही ट्रेंड को फॉलो करती आई है। वहीं बात शादी के जोड़े की करें तो इसमें पुराने समय से ही लड़कियां लाल, पिंक जैसे गहरे रंग पहनती आई है। इसमें सफेद रंग का इस्तेमाल करना अपशगुन माना जाता है। मगर आजकल की मॉर्डन दुल्हनें इन सब बातों को नहीं मानती है। ऐसे में आजकल बहुत सी लड़कियां गहरे की जगह हल्के रंग पहनना पसंद कर रही है। आज की लड़कियां सफेद जोड़ो में अपना ब्राइडल लुक कंपलीट कर रही है। यकीन मानिए वे इसमें बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही है। ऐसे में अगर भी अपनी शादी में कुछ अलग ट्राई करने की सोच रही हैं तो इन सेलिब्रिटीज से आइडियाज ले सकती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में... कृष्णा मुखर्जी टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने भी कुछ समय पहले ही शादी की है। उन्होंने अपनी शादी आउटफिट के लिए रेड एंड वाइट कलर को चुना था। उनकी शादी का लहंगे सफेद रंग का तो चोली लाल थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने दोनों रंग का मेल खाता दुपट्टा कैरी किया था। उनके लहंगे में भी रेड कलर का चौथा बॉर्डर बना हुआ था। इसके अलावा लहंगे पर जरी-जरदोजी के साथ गोल्डन मनके का वर्क हुआ था। View this post on Instagram A post shared by Krishna Mukherjee (@krishna_mukherjee786) दलजीत कौर अभिनेत्री दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी में ऑफ व्हाइट लहंगा पहना। वहीं उन्होंने सिर पर लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। एक्ट्रेस का चूड़ा भी बेहद खास था। असल में, दलजीत कौर ने रेड और वाइट रंग का चूड़ा पहना था। इसके अलावा हैवी डायमंड ज्वेलरी से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। View this post on Instagram A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet) अलाना पांडे हालही में एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे शादी के बंधन में बंधी है। उन्होंने भी अपनी शादी के लिए लाल, पिंक या गहरे रंग की जगह ऑल-व्हाइट आउटफिट पहना। इस लुक में वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। सफेद दुपट्टे पर मोतियों का बॉडर था, जिससे उन्हें शानदार व एलिगेंट लुक मिल रहा था। View this post on Instagram A post shared by Alanna Panday (@alannapanday) गौहर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने भी अपनी शादी में हैवी लहंगे या साड़ी की जगह शरारा वियर किया था। उनका शरारा व्हाइट और गोल्ड कॉम्बिनेशन में था, जिसमें हाथ की जटिल कढ़ाई के साथ सीक्वेंस, गोटा पट्टी का काम हुआ था। ब्राइडल लुक को कंपलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैंडीक्राफ्टेड एक्सक्लूसिव कस्टम हैंडमेड महरानी ज्वैलरी पहनी थी। View this post on Instagram A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan) रिया कपूर एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया ने भी अपने शादी में डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की व्हाइट साड़ी पहने थी। एंब्रॉयडरी के साथ उनकी साड़ी में आइवरी और गोल्ड वर्क किया गया था। शादी में वे बेहद स्टाइलिश व यूनिक ब्राइडल लग रही थी। इसके अलावा उन्होंने शादी में स्पेशल मोतियों का दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके ब्राइडल लुक और भी ग्रेसफुल बना रहा था। View this post on Instagram A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor) अन्य खबरें Bollywood NMACC की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा, दिखा सबका शादी अंदाज (see videos) ....01 Apr,2023 12:35 PM Bollywood क्या जल्दी ही शादी करेंगे राघव चड्ढा और परिणीति? अब इस सिंगर ने भी किया कंफर्म ....31 Mar,2023 12:08 PM Bollywood डिवोर्स की खबरों के बीच सामने आया दीपवीर का रोमांटिक वीडियो, मगर ये जोड़ियां नहीं बचा पाई अपना रिश्ता ....29 Mar,2023 04:16 PM Bollywood फिर लौटा हैवी वेट सेट का जमाना, आप भी ऐसे बनाएं अपने लुक को Royal ....29 Mar,2023 11:33 AM Bollywood मुसीबत में फंसी तापसी पन्नू, सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने के आरोप में हुई FIR ....28 Mar,2023 12:47 PM Bollywood लाल नहीं, इस बार चला सफेद जोड़ों का ट्रेंड (See Photos) ....27 Mar,2023 05:14 PM Bollywood ऑफशोल्डर Black Top में दिशा का Bold Look, देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड ....21 Jul,2022 08:40 PM TrendingSimple and Stylish full hands front and back Mehndi Design Deep Neck Dress में कैटरीना कैफ का Hot अंदाज, तस्वीरें हो रही वायरल कम करना चाहते हैं मोटापा तो अपनाए ये Healthy Tips, कुछ दिनों में दिखेंगे Slim गाजर खाने के गुणकारी फायदे, इस भयानक बीमारी से भी रहेंगे दूर Nag Panchami 2022 Date: कब है नाग पंचमी, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं केरल में मंडराया मंकीपॉक्स का खतरा, आंखों पर है इसका सबसे ज्यादा प्रभाव, जानें कितना घातक है यह वायरस तमन्ना भाटिया जैसी Glowing Skin पाने के लिए अपनाएं ये Secret Tips, मिनटों में चमकेंगे आप भी... तमन्ना भाटिया जैसी Glowing Skin पाने के लिए अपनाएं ये Secret Tips, मिनटों में चमकेंगे आप भी... पानी पुरी को क्यों किया गया बैन? बरसात में क्यों रहना चाहिए Fast Food से दूर, जानें एक्सपर्ट की राय बरसात में कौन सी सब्जी खाएं और कौन सी ना खाएं Hash Tags Foolow Us On Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved