Hindi News Bollywood कभी स्माइल तो कभी किया लाइक, इशारों में परिणीति ने दिया 'AAP' नेता से रिश्ते का हिंट
  • कभी स्माइल तो कभी किया लाइक, इशारों में परिणीति ने दिया 'AAP' नेता से रिश्ते का हिंट

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 30 Mar,2023 12:32 PM
    Image Source:
  • बॉलीवुड में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। वहीं इसी बीच लगता है कि एक और एक्ट्रेस जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। जी हां, हम किसी ओर की नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा की बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति और आप नेता राघव चड्ढा के एक होने की खबर लगातार आ रही है। मगर अब इसमें कितनी सच्चाई हैं, ये तो कोई नहीं जानता है। इसी बीच एक्ट्रेस की ओर से रिश्ता कंफर्म होने का एक हिंट जरूर मिला है। 

    एक्ट्रेस ने नेता राघव की पोस्ट की लाइक 

    दरअसल, हालही में आप नेता राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नेता जी ने आप जनता के साथ बिताए खास पलों को शेयर किया है। बता दें, इस वीडियो को एक्ट्रेस परिणीति ने भी लाइक किया है। ऐसे में हमें उनके बीच होने का एक हिंट तो मिलता ही है। 

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

    परिणीति की मुस्कान कर रही बहुत कुछ बयां 

    वहीं एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए एक्ट्रेस का भी एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में भले ही वो कुछ ना बोली हो। मगर राघव संग शादी का सवाल सामने आते ही एक्ट्रेस के गाल शर्म के मारे लाल हो गए थे। इसके साथ ही उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि उनकी स्माइल भी दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ बयान कर रही थी। 

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nari (@nari.kesari1)

    इससे पहले आप नेता से भी पूछा था सवाल 

    बता दें, इससे पहले पैपराजी ने नेता राघव से भी एक्ट्रेस को लेकर सवाल किए थे। एक्ट्रेस का नाम सुनते ही नेता जी का चेहरा भी खिल उठा था। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए पैपराजी को कहा कि, मुझसे परिणीति के बारे में नहीं बल्कि राजनीति से जु़ड़ा सवाल पूछे। हां, उन्होंने मीडिया को अपनी शादी को लेकर कहा कि जब भी वे इसके बारे में फैसला करेंगे तो आपको जरूर बताएंगे। 

    ऐसे में इन हिंट से लगता है कि दोनों अभी तक तो शादी की बाद छुपा रहे हैं। मगर दोनों में कुछ तो हैं। ऐसे में हो सकता है कि बॉलीवुड और राजनीति का जल्दी ही मिलन होने वाला है।

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved