Hindi News Bollywood फिर लौटा हैवी वेट सेट का जमाना, आप भी ऐसे बनाएं अपने लुक को Royal
  • फिर लौटा हैवी वेट सेट का जमाना, आप भी ऐसे बनाएं अपने लुक को Royal

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 29 Mar,2023 11:33 AM
    Image Source:
  • लड़कियों को तैयार होना व खूबसूरत दिखना बेहद पसंद होता है। वहीं कइयों को अलग व स्टाइलिश ज्यूलरी पहनने का शौंक होता है। ज्यूलरी से पूरा लुक ही बदल सा जाता है। वहीं इन दिनों लाइट की जगह हैवी वेट सेट का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है या आप किसी खास फंक्शन में जाने वाली हैं तो आज हम आपको कुछ खास सेट डिजाइन दिखाते हैं। इसे पहनकर आपको रॉयल टच मिलेगा। वहीं आप इसे साड़ी, लहंगा या गाउन के साथ ट्राई कर सकते हैं। 

    रॉयल और क्लासिक सेट

    किसी करीबी की शादी में आप सोनम कपूर की तरह नेकपीस पहन सकती है। इससे आपको रॉयल और क्लासिक लुक मिलेगा। आपको ये सेट बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। 

     

    एमेरल्ड और डायमंड नेकपीस

    कियारा आडवाणी ने अपनी रिसेप्शन में एमेरल्ड और डायमंड नेकपीस पहना था। इस नेकपीस ने उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगाने का काम किया था। अगर आपकी भी शादी होने वाली हैं तो आप इसे रिसेप्शन पार्टी में पहनकर वाह-वाही लूट सकती हैं। 

     

    टेम्पल नेकलेस

    टेम्पल नेकलेस सेलेब्स में काफी पॉपुलर हो रहा है। वहीं इस बार तापसी पन्नू द्वारा पाया रेड टेम्पल नेकलेस काफी चर्चा में है। बता दें, उन्होंने मां लक्ष्मी की मूर्ति वाला गोल्डन कलर में नेकलेस पहना है, जिसे उन्होंने बोल्ड ड्रेस के साथ वियर किया है। ऐसे में आप भी अपने वेस्‍टर्न आउटफिट के साथ इसे कैरी कर सकते हैं। 

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

    रानी हार 

    रानी हार तो लड़कियों की पहली पसंद माना गया है। इसे आप साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती है। बता दें, रानी हार का फैशन हमेशा नया ही रहता है। अगर आपके पास पुश्तैनी रानी हार है तो आप इसे किसी फंक्शन में पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती है। इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मंगवा सकती हैं। 

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by nitaambani (@neeta_ambani07)

     

     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved