बॉलीवुड से आए दिनों अलग-अलग खबरें आती ही रहती है। वहीं बीते कुछ दिनों से एक्टर रणबीर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलग होने की बात ने जोर पकड़ा हुआ था। इस बात को सुनते ही उनके फैंस मानो मायूस से हो गए थे। मगर अब इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसने ये साबित कर दिया है कि ये महज एक अफवाह है। चलिए जानते हैं इस बात के पीछे की सच्चाई...
दीपवीर की इस वीडियो ने मचाई हलचल
कपल इन दिनों इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट से दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर रणवीर पीटी ऊषा से बात करते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर एक्ट्रेस दीपिका बिना पलक झपकाएं, एक टूक अपने पति रणवीर सिंह को देखती नजर आ रही है।
सामने आई दोनों के डिवोर्स की सच्चाई
बता दें, इसी इवेंट दौरान एक मौके पर एक्ट्रेस रणवीर को इग्नोर करती नजर आई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने व बात तलाक क पहुंच जाने की खबर सामने आई थी। मगर अब इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के इवेंट की इस वीडियो को देखकर दोनों के फैंस ने चैन की सांस ली है। इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है। भले ही दोनों ने कुछ ना कहा हो, मगर वीडियो में दोनों को देखकर ही साफ झलक रहा है कि उनके सब सही है।
मगर बॉलीवुड हर बार खुशनसीब नहीं है। दरअसल, कुछ ऐसे कपल्स है जो डिवोर्स ले चुके हैं या लेने वाले हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में...
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ले रहे डिवोर्स
बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ में काफी तनाव चल रहा है। यहां तक कि दोनों के अलग होने तक की बात सामने आ गई है। इसी बीच खबर आई है कि एक्टर ने अपनी पत्नी से समझौते करने को कहा था। मगर उनकी पत्नी आलिया ने इसपर साफ मना कर दिया है।
अब खबर आ रही है कि एक्टर की पत्नी ने एकदम कंफर्म कर दिया है कि उन्हें तलाक ही चाहिए। इसके साथ ही वे अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में एक्टर से लड़ने को भी तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तलाक की कार्रवाई भी अब शुरू हो गई है।
सोहेल खान-सीमा
बॉलीवुड स्टार सोहेल खान भी बीते साल अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। बता दें, दोनों ने शादी के 24 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया। इस खबर को सुनते ही उनके फैंस दंग रह गए थे। असल में, किसी ने कभी सोचा नहीं था कि वे इस तरह अचानक उनके तलाक की खबर सामने आएगी।
हनी सिंह-शालिनी तलवार
हर जवां दिलों पर राज करने वाले रैपर हनी सिंह ने भी साल 2022 में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक ले लिया है। बता दें, एलिमनी के तौर पर सिंगर ने अपनी पत्नी को पूरे 1 करोड़ रुपए दिए है।
धनुष-एश्वर्या
साउथ एक्टर धनुष का नाम भी इस लिस्ट में आता है। बता दें, वे भी साल 2022 में अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी ने उन्हें समय न देने का आरोप लगाया था।