Hindi News Aarti Om Jai Lakshmi Mata Aarti - आरती श्री लक्ष्मी जी
  • Om Jai Lakshmi Mata Aarti - आरती श्री लक्ष्मी जी

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 08 Feb,2025 07:37 PM
    Image Source:
  • Om Jai Lakshmi Mata Aarti : हिन्दू धर्म  में लक्ष्मी माँ को धन की देवी कहा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार उनका जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए कार्तिक कृष्ण अमावस्या को उनकी पूजा की जाती हैं। 

    धार्मिक मान्यताओ के अनुसार ऐसा माना जाता हैं , जिस परिवार पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती हैं वहा कभी धन की कोई कमी नहीं होती हैं। 

    विशेष रूप से दिवाली  के दिन लक्ष्मी माँ की पूजा होती हैं और भक्तजन लक्ष्मी जी की  आरती भी करते हैं।  जानते हैं लक्ष्मी जी की ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।  आरती। 

     

    ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता आरती हिंदी में  / Lakshmi maa Aarit lyrics in Hindi

    ॥ आरती श्री लक्ष्मी जी ॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
    तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
    सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
    जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
    कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
    सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
    खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
    रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

    महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।
    उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

     

    Om jai Laxmi Maa aarti lyrics in English


    Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata,
    Tumko Nishdin Sevat, Har Vishnu Vidhata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata,
    Tumko Nishdin Sevat, Har Vishnu Vidhata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Uma Rama Bharmani, Tum Hi Jag Mata,
    Surya Chandrma Dhyavat, Naarad Rishee Gata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Durga Roop Niranjani, Sukh Sampati Data,
    Jo Koi Tum Ko Dhayata, Riddhi Siddhi Pata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Tum Patal Nivasini, Tum Hi Shubh Data,
    Karam-Prabhav-Prakashini, Bhav Nidhi Ki Trata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Jis Ghar Mein Tum Rahti, Sab Sadgun Aata,
    Sab Sambhav Ho Jata, Man Nahi Ghabrata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Tum Bin Yagya Na Hove, Vastra No ho Pata,
    Khan-Pana Ka Vaibhav, Sub Tumse aata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Shubhgun Mandir Sundar, Sheerodadhi Jata,
    Ratan Chaturdhsh Tum Bin, Koi Nahi Pata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Shri lakshmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gata,
    Urr Anand Samata, Pap Utar Jata.

    Om Jai Lakshmi Mata

    Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata,
    Tumko Nishdin Sevat, Tumko Nishdin Sevat,

    Har Vishnu Vidhata.

    Om Jai Lakshmi Mata

     

    Aarti Ganpati ji ki : जय गणेश जय गणेश देवा आरती

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved