Hindi News Aarti जय अम्बे गौरी आरती, Jai Ambe Gauri durga Aarti
  • जय अम्बे गौरी आरती, Jai Ambe Gauri durga Aarti

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 11 Feb,2025 07:03 PM
    Image Source:
  • Jai Ambe Gauri  Durga Aarti :

    नवरात्रो में दुर्गा माँ की पूजा का विशेष महत्व होता हैं। एक वर्ष में नवरात्रे चार बार आते हैं लेकिन आश्विन मास की नवरात्रि सबसे प्रमुख मानी जाती है। इस दौरान नौ दिनों तक दुर्गा माँ की नौ रूपों की पूजा होती हैं और कुछ जगहों पर गरबे के माध्यम से माता की आराधना की जाती है। दूसरी प्रमुख नवरात्रि चैत्र मास की होती है। दो बार गुप्त नवराते भी आते हैं। 
    दुर्गा माँ की पूजा के दौरान दुर्गा माँ की  आरती भी की जाती हैं। यहाँ पर आप दुर्गा माँ की "जय अम्बे गौरी आरती"  हिंदी और इंग्लिश में पढ़ सकते हैं। 

     

    जय अम्बे गौरी आरती हिंदी में / Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi

    जय अम्बे गौरी, 

    मैया जय श्यामा गौरी, 
    तुमको निशदिन ध्यावत,
    हरि ब्रह्मा शिवरी
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    मांग सिंदूर विराजत,
    टीको मृगमद को,
    उज्ज्वल से दोउ नैना,
    चंद्रवदन नीको ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    कनक समान कलेवर,
    रक्ताम्बर राजै,
    रक्तपुष्प गल माला,
    कंठन पर साजै ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    केहरि वाहन राजत,
    खड्ग खप्पर धारी,
    सुर-नर-मुनिजन सेवत,
    तिनके दुखहारी ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    कानन कुण्डल शोभित,
    नासाग्रे मोती,
    कोटिक चंद्र दिवाकर,
    सम राजत ज्योती ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    शुंभ-निशुंभ बिदारे,
    महिषासुर घाती,
    धूम्र विलोचन नैना,
    निशदिन मदमाती ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    चण्ड-मुण्ड संहारे,
    शोणित बीज हरे,
    मधु-कैटभ दोउ मारे,
    सुर भयहीन करे ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    ब्रह्माणी, रूद्राणी,
    तुम कमला रानी,
    आगम निगम बखानी,
    तुम शिव पटरानी ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
    नृत्य करत भैरों,
    बाजत ताल मृदंगा,
    अरू बाजत डमरू ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    तुम ही जग की माता,
    तुम ही हो भरता,
    भक्तन की दुख हरता,
    सुख संपति करता ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    भुजा चार अति शोभित,
    वर मुद्रा धारी, [खड्ग खप्पर धारी]
    मनवांछित फल पावत,
    सेवत नर नारी ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    कंचन थाल विराजत,
    अगर कपूर बाती,
    श्रीमालकेतु में राजत,
    कोटि रतन ज्योती ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    श्री अंबेजी की आरति,
    जो कोइ नर गावे,
    कहत शिवानंद स्वामी,
    सुख-संपति पावे ॥
    ॐ जय अम्बे गौरी..॥

    जय अम्बे गौरी,
    मैया जय श्यामा गौरी ।
     

     

    जय अम्बे गौरी आरती इंग्लिश में / Jai Ambe Gauri Aarti in English

     

    Jai Ambe Gauri, Maiya Jai Shyama Gauri.

    Tumako Nishadin Dhyavat, Hari Bramha Shivari.

    Om Jai Ambe Gauri

    Mang Sindur Virajat, Tiko Mrigamad Ko.

    Ujjval Se Dou Naina, Chandravadan Niko.

    Om Jai Ambe Gauri

    Kanak Saman Kalevar, Raktambar Raje,

    Raktpushp Gal Mala, Kanthan Par Saje.

    Om Jai Ambe Gauri

    Kehari Vahan Rajat, Khadag Khappar Dhari,

    Sur-Nar-Munijan Sevat, Tinake Dukhahari.

    Om Jai Ambe Gauri

    Kaanan Kundal Shobhit, Nasagre Moti,

    Kotik Chandr Divakar, Rajat Sam Jyoti.

    Om Jai Ambe Gauri

    Shumbh-Nishumbh Bidare, Mahishasur Ghati,

    Dhumr Vilochan Naina, Nishadin Madamati.

    Om Jai Ambe Gauri

    Chand-Mund Sanhare, Shonit Bij Hare,

    Madhu-Kaitabh Dou Mare, Sur Bhayahin Kare.

    Om Jai Ambe Gauri

    Bramhani, Rudrani,Tum Kamala Rani,

    Agam Nigam Bakhani,Tum Shiv Patarani.

    Om Jai Ambe Gauri

    Chausath Yogini Mangal Gavat,Nritya Karat Bhairu,

    Bajat Tal Mridanga,Aru Baajat Damaru.

    Om Jai Ambe Gauri

    Tum Hi Jag Ki Mata, Tum Hi Ho Bharata,

    Bhaktan Ki Dukh Harta, Sukh Sampati Karta.

    Om Jai Ambe Gauri

    Bhuja Char Ati Shobhi,Varamudra Dhari,

    Manvanchhit Fal Pavat,Sevat Nar Nari.

    Om Jai Ambe Gauri

    Kanchan Thal Virajat, Agar Kapur Bati,

    Shrimalaketu Mein Rajat, Koti Ratan Jyoti .

    Om Jai Ambe Gauri

    Shri Ambeji Ki Arati, Jo Koi Nar Gave,

    Kahat Shivanand Svami, Sukh-Sampatti Pave.

    Om Jai Ambe Gauri
     

    Navratri : साल 2025 में नवरात्रि कब-कब आएगी ? जाने नवरात्र का महत्व और मनाने का कारण

     

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved