Hindi News Aarti Aarti Ganpati ji ki : जय गणेश जय गणेश देवा आरती
  • Aarti Ganpati ji ki : जय गणेश जय गणेश देवा आरती

    • .
    • .
    • .
    • .
    • 11 Feb,2025 07:34 PM
    Image Source:
  • Aarti Ganpati Ji Ki : हिन्दू धर्म में सभी शुभ कार्यो से पहले गणपति / गणेश जी की पूजा की जाती हैं। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी की पूजा व आरती के बिना कोई पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती हैं।  गणेश जी को मंगलकर्ता - विघ्नहर्ता भी कहा जाता हैं। यहाँ पर आप गणपति / गणेश जी की जय गणेश - जय गणेश देवा आरती हिंदी और इंग्लिश में पढ़ सकते हैं। 

    गणपति / गणेश जी की आरती जय गणेश - जय गणेश देवा

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी। 
    माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा। 
    लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। 
    बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

    दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। 
    कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

     

    Ganpati / Ganesh ji ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva

    Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva 
    Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva 

    Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
    Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva

    Ek Dant Daya Want,Char Bhuja Dhari
    Mastak Sindoor Shoye,Muse Ki Sawari

    Paan Chadhe Phool Chadhe,Aur Chadhe Mewa
    Laduvan Ka Bhog Lage,Sant Kare Seva

    Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
    Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva

    Andhan Ko aankh Dett kodhin ko kaya
    Banjhan ko Garbh dett nirdhan ko maya

    Surshyaam sharan aaye safal kije Seva
    Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva

    Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
    Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva

    Om Jai Lakshmi Mata Aarti - आरती श्री लक्ष्मी जी

Foolow Us On

Contact Us Copyright © 2021 webdaily.com, All Rights Reserved