5/7/2021 2:15:05 PM
घर बैठे-बैठे वज़न बढ़ गया है, या फिर यूं कहें की वर्क फ्रॉम होम करते-करते अपना वर्क-आउट भूल गए हैं। ऐसे में घर से बाहर थोड़ी देर वॉक करना फायदेमंद रहेगा। अक्सर वॉक यानी सैर करने की बात वज़न घटाने के लिए तुरंत ही इस्तेमाल होती है, पर सैर करना सिर्फ वज़न घटने तक ही सीमित नहीं है। वॉक करना हर उस व्यक्ति के लिए फायदेमंद है, जो वेइट्स (Weight) नहीं उठा सकते हैं, जो हाल ही में मां बनी हो, या जिनकी उम्र ज़्यादा हो, या फिर छोटे बच्चे, या फिर वो लोग जो काफी समय से व्यायाम छोड़ चुके हैं और अब एक लंबे अंतराल के बाद व्यायाम शुरू करना चाहते हैं। या फिर वो लोग जो शारीरिक किसी असुविधा के कारण व्यायाम नहीं कर पाते हैं, या फिर हर वो आम इंसान जो बस खुली हवा में थोड़ी देर सांस लेकर अपना स्वास्थ बनाना चाहता है। कोशिश करें की आप रोज़ कम से कम 10 मिनट वॉक ज़रूर करें। आइये इस लेख में जानते हैं की वॉक करने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
भूख का ध्यान रखें: सुबह सैर करने के बाद काफी भूख लगती है। वॉक के बाद आपको ध्यान रखना है की आप फाइबर और प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाएं। आप ओट्स, अंडे, अल्मोंड्स इत्यादि खा सकते है। रेस्ट करें: आधे घंटे या एक घंटे के वॉक के बाद जब आप घर आये तो पांच से दस मिनट रेस्ट ज़रूर करें। अगर आते ही आप काम पर लग जाएंगे तो आपको काफी थकान हो सकती है और आप के मांसपेशियों में भी ज़ोर पड़ेगा। कपड़े बदल लें: जैसे ही आप वॉक करके घर वापस आये, तुरंत ही अपने पसीने वाले कपड़े बदल लें। नहीं तो शरीर में गंदे बैक्टीरिया घर कर लेंगे और आपको त्वचा संबंधित इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकती है। पंखा ना चलाएं: वॉक करके घर आये तो तुरंत ही पंखा चलाकर पसीना न सुखाएं, इससे आपको ठंड लग सकती है। बेहतर है बाहर से आकर अच्छे से हाथ मुंह साफ़ करके आप फिर रेस्ट करें।
अब अगर सुबह सैर नहीं कर सकते है तो शाम को सैर ज़रूर करें,